इंदौर से रायपुर होकर विशाखापटनम तक उड़ान जाएगी, यात्रियों को एक नया विकल्प मिलेगा

 इंदौर

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 30 मार्च से समर सीजन लागू हो गया। इसके साथ ही रायपुर, जबलपुर और पुणे की उड़ानों का संचालन भी शुरू हो गया। तीनों शहरों के लिए इंदौर से यह दूसरी उड़ान होगी।

इसकी सुविधा मिलने से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा। 31 मार्च से इंदौर-रायपुर उड़ान की सुविधा विशाखापटनम तक मिलेगी। यह विमान यात्रियों को रायपुर छोड़ने के बाद विशाखापटनम तक जाएगा।

एक दर्जन उड़ानों का समय बदला

समर सीजन की शुरुआत के साथ ही इंदौर एयरपोर्ट पर करीब एक दर्जन उड़ानों का समय बदल गया। रनवे सुधार का समय एक अप्रैल से छह घंटे से बढ़ाकर आठ घंटे किया जा रहा है। ऐसे में रात 10.30 से 12 बजे और सुबह छह से 6.30 बजे तक संचालित होने वाली उड़ानों का समय बदला गया है।

नार्थ गोवा के लिए भी सीधी उड़ान मिलेगी

एयरपोर्ट से 100 उड़ानें प्रतिदिन संचालित होने लगेंगी। इंदौर से पुणे उड़ान भी शुरू हो गई। यह उड़ान इंदौर से पुणे जाएगी, लेकिन वापसी में इंदौर नहीं आएगी। यह दिल्ली से इंदौर आकर पुणे जाएगी। समर सीजन में 15 अप्रैल से नार्थ गोवा के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होगी। इसके साथ ही साउथ और नार्थ गोवा दोनों के लिए कनेक्टिविटी इंदौर से उपलब्ध होगी।

रायपुर एयरपोर्ट पर 20 मिनट रुकेगा विमान

इंदौर-रायपुर की सीधी उड़ान सोमवार से विशाखापटनम तक जाएगी। यह विमान रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारने के बाद विशाखापटनम तक जाएगा। विमान रायपुर एयरपोर्ट पर दोनों तरफ से 20 मिनट रुकेगा। इस दौरान यात्री उतरने के अलावा विमान में सवार हो सकेंगे।

यह रहेगा समय

    इंदौर-रायपुर-विशाखापटनम 6ई 7295 उड़ान सुबह 6.35 बजे इंदौर से रवाना होगी और सुबह 8.30 बजे रायपुर पहुंचेगी। यहां से 8.50 बजे उड़ान रवाना होकर 10.20 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी।

    विशाखापटनम-रायपुर-इंदौर 6ई 7296 उड़ान विशाखापटनम से सुबह 11 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचेगी। यहां से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।

 

admin

Related Posts

LPG संकट से मध्य प्रदेश में मुश्किलें, गैस न मिलने से रसोई ठंडी, होटल-ढाबे बंद होने के कगार पर, 3 दीनदयाल रसोई बंद

भोपाल  मध्य प्रदेश में एलपीजी गैस का गंभीर संकट सामने आ गया है। घरेलू रसोई से लेकर होटल-ढाबों तक चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। एक ओर घरेलू गैस सिलेंडर के…

कनाडा में उज्जैन के युवक की हत्या, पहले पिटाई फिर कार से कुचला, सीएम ने शोक व्यक्त किया

 उज्जैन   उज्जैन शहर के बेकरी कारोबारी के बेटे की कनाडा में बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना 14 मार्च को कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन शहर में हुई, जहाँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी