प्रतापगढ़ में अलग-अलग सड़क हादसों में युवती समेत पांच लोगों की मौत, पांच लोग घायल

प्रतापगढ़
अलग-अलग सड़क हादसों में युवती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही पांच लोग घायल भी हो गए। दो हादसे 24 घंटे के भीतर हुए, जबकि दो मामलों में घायल हुए लोगों की सांस थम गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कुंडा प्रतिनिधि के अनुसार मानिकपुर कियावां धमन पट्टी गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार का बेटा 23 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार छोटे भाई 15 वर्षीय आर्यन व 20 वर्षीय बहन काजल के साथ शादी में शामिल होने के लिए मंगलवार को भवानीगंज नाना के घर गया था। वहां से बुधवार सुबह तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। संग्रामगढ़ रेवली मोड़ के पास सुबह करीब आठ बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों बाइक समेत उछलकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से सीएचसी कुंडा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने काजल को मृत घोषित कर दिया।

धर्मेंद्र व आर्यन का इलाज चल रहा है। इसी प्रकार मानिकपुर रामपुर गड़ौली की रहने वाली 65 वर्षीय चंद्रकली पत्नी केशलाल मंगलवार देर रात निमंत्रण खाकर किशनपुर से वापस आ रही थी। जैसे ही प्रयागराज-लखनऊ हाईवे स्थित नवाबगंज बरियावां स्थित ढाबा के पास पहुंची कि तभी अचानक एक वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कालाकांकर सीएचसी से रायबरेली एम्स भेज दिया। इलाज के दौरान चंद्रकली की मौत हो गई। चंद्रकली के तीन लड़के हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।

  • admin

    Related Posts

    कानपुर हिट-एंड-रन पर कानूनी ट्विस्ट: 7 घंटे में छूटा आरोपी शिवम, रिमांड पर कोर्ट सख्त

    कानपुर कानपुर लैंबॉर्गिनी कांड में तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा को एसीएमएम कोर्ट ने जमानत दे दी है। कोर्ट ने शिवम को 20-20 हजार के निजी मुचलके…

    कानपुर हिट एंड रन: SOG ने डिकोड की पूरी साजिश, लैंबॉर्गिनी केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

     कानपुर     कानपुर के चर्चित लैंबॉर्गिनी हादसे मामले में पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कोर्ट को अवगत कराया कि 8 तारीख को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

    बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

    मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

    नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

    नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

    फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके