तीन नाबालिग सहित पांच आरोपी पकड़े, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में पुलिसकर्मी को वाहन से रौंदने की कोशिश

बेमेतरा.

बेमेतरा में पुलिसकर्मी को वाहन से रौंदने की कोशिश हुई है। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें तीन नाबालिग हैं। इस मामले में पीड़ित आरक्षक स्वप्निल पांडेय चौकी खंडसरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्वप्निल ने अपने आवेदन में बताया कि सात नवंबर की रात को अपने बाइक से रात्रि गश्त कर रहे थे।

सफेद चारपहिया वाहन रात 1.15 बजे ग्राम चमारी अतरिया से खंडसरा की ओर आ रहा था। इस वाहन का चालक गाड़ी को मोड़कर वापस अतरिया की ओर भागने लगा। संदेह होने पर अपने साथी आरक्षक चंद्रकांत को बाइक में बैठाकर वाहन का पीछा किया। चमारी मोड के पहले मैजिक वाहन क्रमांक सीजी/17/टी/1090 को ओवरटेक कर आगे बढ़े थे। रोकने के लिए इशारा कर चिल्ला रहे थे, टाटा मैजिक वाहन का चालक अपने वाहन को नहीं रोका। वाहन चालक द्वारा अपने वाहन को तेज गती से बढ़ा कर जान से मारने की नियत से पुलिसकर्मी को ठोकर मारी। इससे दोनों आरक्षक गिर गए। बाइक भी टाटा मैजिक वाहन में फंस गई। आगे नहीं बढ़ सकी। तभी आरोपी मौके से भाग गए। दोनों पुलिसकर्मियों ने पास में जाकर देखने पर उक्त वाहन में बिजली ट्रांसफार्मर का सामान रखा मिला। इस घटना से दोनों आरक्षक को चोट लगी है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 110, 3(5) बीएनएस का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान आज शुक्रवार को आरोपी आशिक देवार उम्र 20,  राहुल देवार उम्र  21 दोनों निवासी नवापारा दाढ़ी थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा से पूछताछ की गई। इन दोनों ने बताया कि अपने तीन अन्य साथी के साथ वाहन में जाकर ग्राम अंधियारखोर बिजली ऑफिस के सामने रखे बिजली ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी कर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस द्वारा रोके व पकड़े जाने के डर से गाड़ी को आरक्षक के बाइक के ऊपर चढ़ा दिया। पुलिस ने इन आरोपी के खिलाफ चोरी का भी मामला दर्ज किया है। दो आरोपी को जिला कोर्ट में पेश कर रिमांड में भेज दिया है।  तीन नाबालिग को किशोर बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया है।

admin

Related Posts

प्रभात मिश्रा बने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

रायपुर. प्रभात मिश्रा बने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की राजभाषा को और ज्यादा सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा…

जमीनी बदलाव से विकास की रफ्तार: साय सरकार का सुशासन दृष्टिकोण

रायपुर. ग्राउंड से ग्रोथ तक: छत्तीसगढ़ में साय सरकार का सुशासन मॉडल छत्तीसगढ़ आज ग्रामीण विकास के उस मुकाम पर खड़ा है, जहाँ नीतियाँ केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रहीं,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें