देश में मछली उत्पादन मोदी सरकार बनने के बाद 126 प्रतिशत बढ़ा: राजीव रंजन

नई दिल्ली
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद देश में मछली उत्पादन 126 प्रतिशत बढ़ा है। राजीव रंजन ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद देश में मछली उत्पादन 126 प्रतिशत बढ़ा है। भारत मछली के उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 में 95.7 लाख टन मछली का उत्पादन था, जो 2023-24 में 184.02 लाख टन उत्पादन हो गया है।

अंतरदेशीय मछली उत्पादन में भी वृद्धि हुई है। अंतरदेशीय मछली उत्पादन 2013-14 में 61.36 लाख टन था जो 2023-24 में 139.07 लाख टन हो गया है। उन्होंने एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि तीन महीने तक मछलियों के प्रजनन का समय होता है। इस दौरान उत्पादन नहीं होने के कारण इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रति माह 4500 रुपये देने का प्रावधान है। इसके वितरण में कुछ कठिनाई इसलिए आती है, क्योंकि इसमें 1500 रुपया राज्य की हिस्सेदारी होती है और 1500 लाभार्थी स्वयं देता है। इनके शेयर राशि समय पर नहीं आने के कारण इनके वितरण में कुछ दिक्कतें आई है, जिसे दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में 2005 के बाद मछली उत्पादन में बड़ी वृद्धि हुई है। उऩ्होंने कहा कि पहले कुल उत्पादन की दस फीसदी मछली बाजार में आती थी, लेकिन अब उत्पादन की 90 प्रतिशत मछली बाजार में आती है। राजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए सरकार का एक दिशानिर्देश है। इस योजना के तहत राज्य सरकार से जो प्रस्ताव आता है और वह अगर दिशा निर्देश के अनुसार होता है, तब उस पर कार्रवाई जाती है। मोदी सरकार किसी भी राज्य को छोड़कर चलने वाली सरकार नहीं है। यह सभी को साथ लेकर चलने वाली सरकार है। सभी राज्य विकसित होंगे, तभी विकसित भारत बनेगा।

 

admin

Related Posts

भारत में बड़ी बैठक के बीच PM मोदी ने नेतन्याहू से की फोन पर बातचीत, क्या हुई चर्चा?

नई दिल्ली ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू से बात की है। इस दौरान उन्होंने युद्ध रोकने की अपील की है। इससे पहले उन्होंने…

भीड़ में फंसी कार, गुस्से में महिला ने स्कूटी लेकर क्रिकेट पिच पर किया धावा

 दुर्गापुर पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर के 54 फुट इलाके स्थित चयोन मैदान में चल रहे तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

  • By admin
  • March 2, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख का जुर्माना, नकवी के बयान ने मचाई हलचल

संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
संजू की दमदार पारी से भारत पंहुचा सेमीफाइनल में , वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत

ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 1 views
ईडन गार्डन्स में तेजी से बढ़ रहा भारत का स्कोर, तिलक-सैमसन ने बदले गियर

हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 3 views
हाईस्कोरिंग मुकाबला: भारत को जीत के लिए बनाने होंगे 196 रन

विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
विदाई मैच बना यादगार, एलिसा हीली ने ठोका सेंचुरी; पति मिचेल स्टार्क का रिएक्शन सोशल मीडिया पर छाया

सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम

  • By admin
  • March 1, 2026
  • 2 views
सेमीफाइनल का सपना टूटा, लेकिन करोड़ों की रकम लेकर लौटेगी पाकिस्तान टीम