शिवपुरी में पहली ही बारिश का कहर, नदी के तेज उफान में बहे 4 युवक, ग्रामीणों ने बचाई जिंदगी.

शिवपुरी
 मध्य प्रदेश में मॉनसून ने दस्तक दी नहीं, कि नदी-नालों के उफान की खबरें सामने आने लगी है. जबकि पूरे प्रदेश को अभी मॉनसून ने पूरी तरह कवर भी नहीं किया है. 1-2 दिन की बारिश में कई गांव और नदी-नालों के हालात खराब हो रहे हैं. शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र स्थित गांव में बारिश के चलते नदी उफान पर है, जहां पुल को पार करते वक्त एक चार युवक सहित एक ट्रैक्टर बह गया. हालांकि ग्रामीणी की सूझबूझ से 4 लोगों की बचा लिया गया है.

तेज बहाव में ट्रैक्टर सहित बहे 4 युवक

शिवपुरी के सिरसौद थाना क्षेत्र के कुंअरपुर गांव में बारिश का कहर देखने मिला. पहली बारिश में यहां खेरिया नदी ऊपर से बहने लगी है. वहीं लोग जान जोखिम में डालकर पुल को पार कर रहे हैं. इसी तरह शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर सवार चार युवक पुल पार कर रहे थे. जहां तेज बहाव में ट्रैक्टर-ट्राली पटल गई और युवक बहने लगे. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से चारों युवकों को रस्सी की मदद से किसी तरह रेस्क्यू करके उनकी जान बचाई.

शिवपुरी में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश

वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पिछले 24 घंटे से शिवपुरी जिले में लगातार बारिश हो रही है. वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि शुक्रवार शाम तक आसपास के इलाकों सहित शिवपुरी जिले में बारिश होती रहेगी. बारिश से शिवपुरी जिले के तमाम नदी-नाले उफान पर हैं. जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को सचेत करते हुए सावधानी बरतने की अपील की है. इसके बाद भी लोग लापरवाही और जल्दबाजी के चलते अपनी जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं.

पटेवरी गांव के निवासी विनोद, आदिवासी विमल, आदिवासी पूरन, और चालक मिट्टी से भरी टैक्टर-ट्राली लेकर शिवपुरी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान खेरिया नदी के नाले पर पानी होने के बाद भी चारों युवकों ने उसे पार करने की कोशिश की.

आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट अगले कुछ घंटों में 6 जिलों- गुना, शिवपुरी, श्योपुर, रायसेन, विदिशा और नरसिंहपुर में भारी बारिश होने की संभावना है। अशोकनगर, ग्वालियर, मुरैना, दतिया, सागर, भोपाल, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, निवाड़ी, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, पन्ना, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, जबलपुर, दमोह और सीहोर में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 27 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई। सबसे ज्यादा नर्मदापुरम और मंडला में 2 इंच से ज्यादा पानी गिर गया।

ट्रफ, साइक्लोनिक सकुर्लेशन-लो प्रेशर एरिया एक्टिव सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में लो प्रेशर एरिया, तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ की एक्टिविटी है। एक ट्रफ प्रदेश के पास से गुजर रही है। इन वजहों से प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है।

एमपी में बारिश का अलर्ट

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में अभी 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है. जिसके चलते प्रदेश में आंधी-पानी का दौर जारी रहेगा. मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्र के मुताबिक वर्तमान में एक लो प्रेशर एरिया पूर्वोतर झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र में बना हुआ है. इसके ऊपर साइक्लोनिक सकुर्लेशन एक्टिव है. मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट है.

admin

Related Posts

एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देकर ही चीन की चुनौतियों का सामना कर पायेगें : मंत्री काश्यप

पाञ्चजन्य के अभ्युदय मध्यप्रदेश, इंडस्ट्री लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026 में की सहभागिता भोपाल विकसित भारत और विकसित मध्यपप्रदेश बनाने में एमएसएमई सेक्टर की महती भूमिका होगी। इसी सेक्टर से हम चीन…

पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी प्रक्रिया से मिले योजनाओं का लाभ – मंत्री चौहान

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई आयोजित भोपाल अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
पथुम निसांका का तूफानी शतक, श्रीलंका ने ऑस्‍ट्रेलिया को घर पर दी शिकस्‍त, सुपर-8 में पहुंची

21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
21 फरवरी को मेसी के बिना ही उतरेगी इंटर मियामी

फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 3 views
फिडे फ्रीस्टाइल वर्ल्ड चैंपियनशिप : मैग्नस कार्लसन बने पहले आधिकारिक चैंपियन

IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 1 views
IND vs PAK मुकाबले में ईशान किशन का जलवा, T20 वर्ल्ड कप में खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
SKY का अनुशासन मंत्र: स्लेजिंग पर लगाम लगाने की दी हिदायत, BCCI वीडियो से सामने आई अंदर की बात

स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

  • By admin
  • February 16, 2026
  • 2 views
स्टीफन करी 2027 ऑल-स्टार तीन अंक प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा