विक्की कौशल की ‘महाअवतार’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज

मुंबई

विक्की कौशल की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। इसका नाम 'महाअवतार' है। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिवील कर दिया गया है और यकीनन आपने उनका ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा होगा। इस फिल्म के लिए उन्होंने दिनेश विजान से हाथ मिलाया है, जो हॉरर-कॉमेडी मूवी 'स्त्री' और 'स्त्री 2' के लिए जाने जाते हैं। ये फिल्म दो साल बाद साल 2026 में रिलीज होगी।

फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए Maddock Films ने ट्वीट किया कि दिनेश विजान ने धर्म के शाश्वत योद्धा की कहानी को जीवंत किया है। इसका निर्देशन अमर कौशिक कर रहे हैं। #Mahavatar में विक्की कौशल को चिरंजीवी परशुराम की भूमिका में देखा जाएगा। ये क्रिसमस के मौके पर साल 2026 में सिनेमाघरों में आ रही है।

बताया जा रहा है विक्की कौशल, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' खत्म करने के बाद नवंबर 2025 में 'महाअवतार' की शूटिंग शुरू करेंगे और प्री-प्रोडक्शन का काम जनवरी में होगा। 'लव एंड वॉर' के बाद विक्की एक मेगा फीचर फिल्म साइन करना चाह रहे थे और निर्माता दिनेश विजान एक ऐसी स्क्रिप्ट लेकर आए, जिसे वो मना नहीं कर पाए।

दिसंबर में रिलीज हो सकती है 'छावा'
विक्की कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। पिछले साल उन्हें 'सैम बहादुर' में देखा गया था। इसके बाद वो 'बैड न्यूज' में हल्की-फुल्की कॉमेडी के साथ सामने आए। अब वो 'छावा' में छत्रपति संभाजी के किरदार में दिखाई देंगे। ये इसी साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है।

 

  • admin

    Related Posts

    आलिया भट्ट का BAFTA अवॉर्ड्स में दमदार प्रदर्शन, हिंदी में दी स्पीच, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

    लंदन लंदन में कुछ घंटों पहले ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA) का आयोजन हुआ, जहां फिल्मी जगत के कई कलाकार शामिल हुए. इंडिया की तरफ से भी फरहान अख्तर और…

    ग्लैमर, ग्रेस और ग्रूव: 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में सान्या का धमाकेदार डांस, अल्लू और तेजा सज्जा रहे आकर्षण का केंद्र

    कोच्चि केरल के कोच्चि में कल शनिवार रात 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ का आयोजन हुआ। 21 फरवरी को एडलक्स इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सेलेब्स…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    T20 World Cup: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बाकी दो मैच जीतने होंगे, एक हार से बदल गए सुपर-8 के सारे हिसाब

    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    • By admin
    • February 23, 2026
    • 2 views
    हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआउट में सपोर्ट स्टाफ से गरमागरम बहस

    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    साउथ अफ्रीका का कहर, 51 रन पर टीम इंडिया बैकफुट पर

    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    सोमवार से गुलमर्ग बनेगा स्पोर्ट्स हब, छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों का शुभारंभ

    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ICC Player of the Month: किसके सिर सजेगा ताज? भारत के स्टार सहित तीन दिग्गजों में कड़ी टक्कर

    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें

    • By admin
    • February 22, 2026
    • 2 views
    ट्रेड डील पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, बैठक की तारीख पर अटकी निगाहें