रीवा में नाइट क्लब के भीतर फायरिंग, गोलियों की तड़तड़ाहट से मची अफरा-तफरी

रीवा
रीवा शहर शहर के बीचों-बीच स्थित एक नाइट क्लब में सरेआम गोलियां बरसाई गईं। इस पूरी वारदात का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बेखौफ होकर फायरिंग करता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पडरा मोहल्ला स्थित 'नाइट क्लब बीयर बार' की है। बीती की रात करीब 12 बजे जब शहर सो रहा था, तब इस नाइट क्लब में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई।

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के मालिक एलवी सिंह ने नशे की हालत में बार के एक कर्मचारी जमुना सिंह बघेल पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक आरोपी एलवी सिंह ने कर्मचारी पर एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए। इनमें से दो गोलियां जमुना सिंह के पेट में जा धंसीं और शरीर को चीरते हुए बाहर निकल गईं। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
 
वीडियो में गोली चलाता दिखा आरोपी
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह बिना किसी डर के दनादन गोलियां चला रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सीएसपी राजीव पाठक, सिविल लाइन थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा और गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई शहर के अलग-अलग इलाके में दविश दी। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

पुलिस आरोपी से कर रही है पूछताछ
आरोपी के परिजनों ने पुलिस टीम का कड़ा विरोध किया और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कड़ी घेराबंदी कर मुख्य आरोपी एलवी सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने परिजनों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी जब्त कर ली है। सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि विवाद के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

प्राथमिक तौर पर यह मामला नशे में धुत होकर किए गए विवाद का लग रहा है। इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था और नाइट क्लबों में सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज को मुख्य सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

सीहोर में लंबे पावर कट के खिलाफ प्रदर्शन, ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रशासन को घेरा

अमलाहा. बीते 15 दिनों से लगातार रात्रि में की जा रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन अमलाहा डीसी पहुंचे,…

खंडवा से सफर होगा आसान, जयपुर-हैदराबाद नई साप्ताहिक ट्रेन को मिली मंजूरी

खंडवा/भोपाल. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर-हैदराबाद के बीच रेल यात्रियों की मांग को देखते हुए स्थाई साप्ताहिक ट्रेन की सुविधा दी है। इस ट्रेन के स्थाई शुरू होने से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

  • By admin
  • May 23, 2026
  • 3 views
IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी