काजू का तेल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया

मोदीनगर
मोदीनगर स्थित पवनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित काजू के तेल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के एक हिस्से में काजू का तेल निकालने का काम होता था, जबकि दूसरे हिस्से में गत्ते के रोल बनाने का काम किया जा रहा था। आग मुख्य रूप से काजू का तेल निकालने वाले हिस्से में लगी और देखते-देखते विकराल रूप ले लिया।

आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि अन्य जनपदों से भी अग्निशामक गाड़ियों को बुलाना पड़ा। दमकल की 12 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल सिंह ने बताया कि रात लगभग 12:30 बजे मोदी नगर फायर स्टेशन को सूचना मिली कि गंगानगर पुल के पास यूसुफपुर मनोटा गांव के प्लॉट नंबर 87-ए स्थित फैक्ट्री में आग लग गई है। तत्काल दो अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए। फैक्ट्री दो भागों में विभाजित थी, जिसमें एक भाग में काजू का तेल निकालने का कार्य किया जाता था, जबकि दूसरी तरफ गत्ते के रोल बनाने का कार्य किया जाता था। काजू के तेल वाले भाग में पूरी तरह से आग फैल गई थी और रासायनिक ड्रमों में आग लगने से धुआं निकल रहा था।

उन्होंने कहा कि आग की तीव्रता को देखते हुए वैशाली, कोतवाली, साहिबाबाद और धोनी फायर स्टेशन से भी गाड़ियां बुलाई गईं। इसके अलावा, गौतम बुद्ध नगर और मेरठ से भी गाड़ियां मंगाई गईं। लगभग दो दर्जन अग्निशमन वाहनों ने मिलकर आग बुझाई। इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। फिलहाल, आग बुझाने के बाद कूलिंग की जा रही है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

 

admin

Related Posts

तेलंगाना, केरल और कर्नाटक की तर्ज पर विश्वस्तरीय नवाचार केंद्र के रूप में होगा विकास

लखनऊ योगी सरकार राज्य को नवाचार और स्टार्टअप का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में बजट 2026-27 के माध्यम से लखनऊ…

आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं और उनके परिवार के बनाए गए कार्ड

लखनऊ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत छूटे पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का लाभ देने के लिए योगी सरकार प्रदेश भर में विशेष अभियान चला जा रही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे