फिनलैंड के गेंदबाज़ ने तोड़ा रिकॉर्ड, T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज़ 5 विकेट झटकने वाला बना पहला खिलाड़ी

फिनलैंड

 फिनलैंड के महेश तांबे ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो किसी भी बॉलर का ख्वाब हो सकता है. इस अंजान क्रिकेटर ने T20Is में सबसे तेजी से 5 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. महेश तांबे ने एस्टोनिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने सिर्फ आठ गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया. इससे पहले सबसे तेजी से 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड बहरीन के जुनैद अजीज के नाम था. उन्होंने 2022 में जर्मनी के खिलाफ महज 10 गेंद में 5 विकेट झटक लिए थे.

फिनलैंड और एस्टोनिया के बीच रविवार को तीसरा टी20 मैच खेला गया. इस मैच में फिनलैंड ने पहले गेंदबाजी करते हुए एस्टोनिया को 19.4 ओवर में 141 रन पर ढेर कर दिया. एस्टोनिया ने एक समय 2 विकेट पर 104 रन बना लिए थे और अच्छे स्कोर की ओर बढ़ रहा था लेकिन महेश तांबे ने उसकी गाड़ी पटरी से उतार दी. महेश तांबे ने एस्टोनिया के मध्यक्रम को तहस-नहस करते हुए स्टेफन गूच, साहिल चौहान, मुहम्मद उस्मान, रुपम बरुआ और प्रणय गीवाला के विकेट लिए. उन्होंने इन पांच बैटर्स को सिर्फ 1.2 ओवर में ही आउट कर दिया. मैच में उनका बॉलिंग एनालिसिस 2-0-19-5 रहा.

फिनलैंड ने इसके बाद बेहतरीन बैटिंग करते हुए 18.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. उसकी ओर से अरविंद मोहन ने सबसे ज्यादा रन बनाए. अरविंद ने 60 गेंद में 67 रन की नाबाद पारी खेली. उन्होंने फराज मेहती अब्बास (19) और जॉर्डन ओ’ब्रायन (18) के अहम साझेदारियां कर टीम को जीत दिलाई. फिनलैंड ने इस जीत के साथ ही टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

साहिल के नाम सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड
एस्टोनिया अब दो दिलचस्प रिकॉर्ड का हिस्सा बन गया है. एस्टोनिया के साहिल चौहान ने पिछले साल साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में शतक बनाया था, जो टी20 इंटरनेशनल मैचों का सबसे तेज शतक है. अब एस्टोनिया के खिलाफ सबसे तेज 5 विकेट का रिकॉर्ड बन गया है.

admin

Related Posts

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

रियो डी जनेरियो दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक नेमार को सोमवार को फ्रांस और क्रोएशिया के खिलाफ फ्रेंडली मुकाबलों के लिए ब्राजील की टीम में जगह…

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

नई दिल्ली टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी जिंदगी और करियर में पत्नी देविशा शेट्टी की भूमिका पर खुलकर बात की है। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 0 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
क्रिस गेल का 175 रन तोड़ना है…, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपनी महत्वाकांक्षाओं के बारे में किया खुलासा