अंतिम चरण की लड़ाई: टॉप 9 माओवादी कमांडर ढेर, नक्सल समूह में पुनर्गठन का संकट

जगदलपुर

बस्तर से लेकर झारखंड तक माओवादी संगठन के शीर्ष कमांडरों के खात्मे से संगठन की नींव हिल चुकी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के सख्त रुख और लगातार चल रहे ऑपरेशनों ने माओवादियों के नेटवर्क को झटका दिया है. सिर्फ इस साल, सुरक्षा बलों ने देशभर में टॉप 9 माओवादी कमांडरों को अलग-अलग मुठभेड़ों में ढेर किया है. इनमें से चार बड़े कमांडर सिर्फ बस्तर क्षेत्र में मारे गए. आइए देखते हैं, कब और कहां खत्म हुआ माओवादियों का यह शीर्ष नेतृत्व….

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा माओवादी उन्मूलन के ऐलान के बाद से देशभर में सुरक्षा बलों ने लगातार मोर्चा संभाला है.2025 में अब तक 9 शीर्ष माओवादी कमांडर मारे गए हैं, जिनकी मौत से संगठन का शीर्ष ढांचा लगभग ध्वस्त हो चुका है.

बस्तर, जो कभी माओवाद का गढ़ माना जाता था, अब सुरक्षा बलों की सबसे बड़ी सफलता का केंद्र बना है. यहां सिर्फ दो सालों में 427 माओवादी मारे जा चुके हैं. वही नक्सलियों ने पर्चा जारी कर 22 महीनों में  700 नक्सल साथियों के मारे जाने को स्वीकारा है.

टाइमलाइन: कब, कहां और कौन मारा गया

21 जनवरी 2025, गरियाबंद (कुल्हाड़ी घाट) : केंद्रीय समिति सदस्य जयराम उर्फ़ चलपति को सुरक्षा बलों ने भालू डिग्गी जंगल में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया.

21 अप्रैल 2025, झारखंड (बोकारो): केंद्रीय समिति सदस्य विवेक दा उर्फ प्रयाग मांझी को पुलिस ने लुगु पहाड़ इलाके में ढेर किया.

21 मई 2025, नारायणपुर (माड़): पोलित ब्यूरो महासचिव नंबाल्ला केशव राव उर्फ बसवराजू को DRG जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया.

5 जून 2025, बीजापुर (नेशनल पार्क क्षेत्र): केंद्रीय समिति सदस्य सुधाकर उर्फ नर सिंहाचलम ढेर हुआ.

18 जून 2025, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर : केंद्रीय समिति सदस्य गजराला रवि उर्फ उदय को ग्रेहाउंड्स ने मार गिराया.

11 सितंबर 2025, गरियाबंद (माताल जंगल): केंद्रीय समिति सदस्य मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्णा मारा गया.

14 सितंबर 2025, झारखंड (हजारीबाग): केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश को सीआरपीएफ ने मुठभेड़ में ढेर किया.

22 सितंबर 2025, नारायणपुर (अबूझमाड़): केंद्रीय समिति सदस्य राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी दोनों एक ही ऑपरेशन में मारे गए.

प्रभाव और मौजूदा स्थिति:

इन नौ कमांडरों के खात्मे के बाद अब माओवादी संगठन की रणनीति अस्त-व्यस्त हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष नेतृत्व के कमजोर पड़ने से संगठन के अंदर असंतोष और अविश्वास बढ़ा है. क्षेत्रीय कमांडर अब केंद्रीय आदेशों के बिना ही काम कर रहे हैं, जिससे माओवादी ढांचे में फूट पड़ती दिख रही है.

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि सुरक्षा बलों ने 9 शीर्ष कमांडरों को बेअसर किया है. अब पोलित ब्यूरो सदस्य गणपति, देवजी, चंद्रनना और हिड़मा को आत्मसमर्पण का अवसर दिया गया है. अगर हथियार नहीं डालते, तो परिणाम गंभीर होंगे.

माओवादी संगठन की रीढ़ अब लगभग टूट चुकी है. फोर्स अब बचे हुए शीर्ष नेताओं पर सटीक कार्रवाई की तैयारी में है. आने वाले महीनों में यह अभियान और तेज़ होगा क्योंकि अब सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है बस्तर से लेकर झारखंड तक, माओवादी हिंसा का पूर्ण अंत.

admin

Related Posts

छत्तीसगढ़ को फायदा, उत्पादन राज्यों पर बोझ: जीएसटी 2.0 ने बदला आर्थिक संतुलन

रायपुर. देश में जीएसटी 2.0 लागू होने के बाद जहां एक ओर करदाताओं को राहत मिली है। आम आदमी को चीजें सस्ती मिली और कुल जीएसटी कलेक्शन लगातार बढ़ रहा…

अटल परिसर से CM साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में 26 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद