इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में फाइनल मुकाबला, ‘टॉस’ को लेकर बैचेन दिखे मिचेल सैंटनर

नई दिल्ली
इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में रविवार 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर टॉस को लेकर घबराए हुए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल के बाद इस बात को स्वीकार कर लिया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टॉस की भूमिका अहम होगी। सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने लाहौर में साउथ अफ्रीका को 50 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया है। साल 2000 के बाद पहली बार इंडिया और न्यूजीलैंड की भिड़ंत फाइनल में होगी।

न्यूजीलैंड की टीम लीग मैच में दुबई के मैदान पर भारत के खिलाफ मुकाबला हार चुकी है। उस मैच में कीवी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। वहीं, सेमीफाइनल के बाद फाइनल को लेकर सैंटनर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह फाइनल में टॉस जीतना चाहेंगे, क्योंकि पिछले मैच में वे भारत पर दबाव बनाने में सफल रहे थे। दुबई में हर एक टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना ही पसंद कर रही है, क्योंकि दूसरी पारी में चेज करना काफी कठिन होता है।

सेमीफाइनल के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मिचेल सैंटनर ने कहा, "यह(सेमीफाइनल जीतना) एक बहुत अच्छा अहसास है, आज हमें एक अच्छी टीम ने चुनौती दी, हम दुबई जाएंगे जहां हमने पहले ही भारत का सामना किया था। हम आराम करेंगे और फिर दुबई जाएंगे। हमने उनके सामने खेला है और दोनों एकदूसरे की कमजोरियों को जान चुके हैं, लेकिन आप इस बात को समझ सकते हैं कि कौन सी चीज काम आई और कौन सी नहीं। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने टॉप के तीन विकेट चटकाने के लिए बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हां और जाहिर है कि टॉस जीतना भी अच्छा हो सकता है।"

इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज के मैच की बात करें तो भारत ने कीवी टीम को 250 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 205 रन बनाकर ढेर हो गई थी। वरुण चक्रवर्ती ने उस मैच में 5 विकेट निकाले थे। इसलिए, मिचेल सैंटनर की अगुवाई वाली टीम बड़े फाइनल में अपनी हार का बदला लेने के लिए तैयार होगी। भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी इवेंट के फाइनल में दो बार आमने-सामने हुए हैं और दोनों ही मौकों पर न्यूजीलैंड को जीत मिली है। उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2021 के फाइनल में मेन इन ब्लू को हराया है।

  • admin

    Related Posts

    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    नई दिल्ली भारतीय ग्रैंडमास्टर कोनेरू हंपी इस महीने साइप्रस में होने वाले प्रतिष्ठित कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेने को लेकर अब भी असमंजस की स्थिति में हैं और उन्होंने पश्चिम…

    बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

    नई दिल्ली भारत के दुर्गेश्वर सिंह ने यूनान के एथेंस में आयोजित छठी एक्रोपोलिस अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कांस्टेबल सिंह ने 90…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    हंपी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में खेलने को लेकर अब भी सुनिश्चित नहीं, चिंताओं को दोहराया

    बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    बीएसएफ के कॉन्टेबल दुर्गेश्वर को अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में रजत पदक

    निलंबन के साए में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी से बातचीत कर हल निकालेंगे अमीनुल हक

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    निलंबन के साए में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी से बातचीत कर हल निकालेंगे अमीनुल हक

    एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप पर टिकीं नीलम सिरोही की उम्मीदें

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप पर टिकीं नीलम सिरोही की उम्मीदें

    होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 1 views
    होम ग्राउंड एडवांटेज ही सबसे बड़ी ताकत: Ramit Tandon बोले- देश में खेलना जरूरी

    मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की

    • By admin
    • March 18, 2026
    • 0 views
    मीनाक्षी गोयत का दमदार प्रदर्शन, अंतिम पंघाल को हराकर एशियाई चैंपियनशिप टीम में जगह पक्की