फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता और दिग्गज एक्टर देब मुखर्जी का निधन

मुंबई
होली के दि
न जहां देशभर में जश्न का माहौल है वहीं, इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. जाने-माने फिल्ममेकर अयान मुखर्जी के पिता और दिग्गज एक्टर देब मुखर्जी का निधन हो गया है. उन्होंने 83 की उम्र में आज होली (14 मार्च) के दिन अंतिम सांस ली. एक्टर के निधन की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर है.

कैसे हुआ देब मुखर्जी का निधन?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देब मुखर्जी लंबे समय से बीमार थे. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. मगर आज सुबह होली के दिन उन्होंने अंतिम सांस ली और हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया. देब मुखर्जी से निधन से परिवार को गहरा सदमा पहुंचा है. बॉलीवुड गलियारों में भी सन्नाटा पसर गया है.

कब होगा अंतिम संस्कार?

देब मुखर्जी का अंतिम संस्कार आज 14 मार्च 2025 को मुंबई के जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा. बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंच सकती हैं.

एक्ट्रेस काजोल के करीबी रिश्तेदार थे देब मुखर्जी

देब मुखर्जी की बात करें तो वो मुखर्जी परिवार का हिस्सा थे, जिनका इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से गहरा कनेक्शन रहा है. देब मुखर्जी एक्टर जॉय मुखर्जी और फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी के छोटे भाई थे, जिनकी शादी काजोल की मां और एक्ट्रेस तनुजा से हुई थी.  इस तरह देब मुखर्जी रिश्ते मे बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल और तनिषा मुखर्जी के चाचा थे. उनके बेटे अयान मुखर्जी एक फेमस निर्देशक हैं, जो वेक अप सिड, ये जवानी है दीवानी और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

देब मुखर्जी कई सालों से 'नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल' का आयोजन कर रहे थे, जो मुंबई का सबसे बड़ा दुर्गोत्सव माना जाता था. इस दौरान उनका भतीजी काजोल और तनीषा मुखर्जी संग खास बॉन्ड देखने को मिलता था. कम ही लोग जानते हैं कि देब मुखर्जी की बेटी सुनीता की शादी निर्देशक आशुतोष गोवारिकर से हुई है.

फिल्मों में छोड़ी गहरी छाप

देब मुखर्जी 60 और 70 के दशक के फेमस एक्टर थे. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीता था. देब मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर में तुलसी तेरे आंगन की, आंसू बने अंगारे, हैवान जैसी फिल्मों में काम किया था.

 

  • admin

    Related Posts

    हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का 79 साल की उम्र में निधन

     फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में अपने काम के लिए जानी जाने वाली दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री मैरी बेथ हर्ट का निधन हो गया। उनका निधन अल्जाइमर रोग से जूझने के बाद…

    रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रचा इतिहास बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़कर अमेरिका में बनी नंबर वन इंडियन फिल्म

    रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और दबाकर करोड़ों छाप रही है. हालांकि इस फिल्म को नॉर्थ अमेरिकन बॉक्स ऑफ़िस पर एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 1 views
    एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 2 views
    लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

    • By admin
    • March 30, 2026
    • 0 views
    मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन