फेस्टिव सीजन स्पेशल: भीड़ को संभालने के लिए इन ट्रेनों में बढ़ाई गई क्षमता

नई दिल्ली 
त्योहारी सीजन को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवरात्र, दशहरा त्योहारों के मद्देनजर चक्रधरपुर रेल मंडल के गुजरने वाली दो ट्रेनों में, रांची रेल मंडल से चलने वाली दो ट्रेनों और खड़गपुर रेल मंडल से गुजरने वाली चार ट्रेनाें में आज से से 08 अक्टूबर के बीच एक – एक अतिरिक्त कोच लगा कर चलाने का निर्णय लिया है।

इन ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और एसी कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को सुगम व आरामदायक यात्रा का लाभ मिल सके। त्योहारी सीजन में हर वर्ष ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में अतिरिक्त डिब्बों की यह व्यवस्था यात्रियों के लिए राहतभरी साबित होगी।

इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त कोच
    28, 29, 30 सितंबर और 03 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18183 टाटानगर – बक्सर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एक नन एसी चेयर कार कोच लगेगी ।
    30 सितंबर और 03, 05, 06, 07 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18107 राउरकेला – जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थ्री टीयर स्लीपर कोच लगेगी ।
    28 और 29 सितंबर तक ट्रेन नंबर 18619 रांची – गोड्डा इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थ्री टीयर स्लीपर कोच लगेगी ।
    29, 30 सितंबर और 04 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 18611 रांची – बनारस एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थ्री टीयर स्लीपर कोच लगेगी ।
    05 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12884 पुरूलिया – संतरागाछी रूपसि बंगला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त नन एसी चेयर कार कोच लगेगी।
    28 सितंबर और 05अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12883 संतरागाछी – पुरूलिया रूपसि बंगला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त नन एसी चेयर कार कोच लगेगी।
    28, 29, 30, सितंबर और 01 से 08 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 12837 हावड़ा – पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगेगी ।
    02 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 02863 सांतरागाछी – यशवंतपुर स्पेशल में दो अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगेगी।

8 अक्टूबर को चलेगी वरिष्ठ नागरिक स्पेशल ट्रेन
ओडिशा के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ओडिशा सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत क्षेत्र के बुजुर्गों को स्पेशल ट्रेन के जरिए संबलपुर से बनारस, अयोध्या कैंट, वाराणसी जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाएगी।

 

admin

Related Posts

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026: LOC भरना शुरू, जानिए कौन है पात्र और क्या हैं नियम

नई दिल्ली सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 2026 की दूसरी कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची (LOC) जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…

PM Narendra Modi से Eknath Shinde की मुलाकात, मिडिल ईस्ट संकट पर हुई खास बातचीत

नई दिल्ली शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ईरान-इजरायल युद्ध, घरेलू हालात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 1 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी