फेस्टिव सीजन में आर्थिक उछाल, हर सेगमेंट में रिकॉर्ड बिक्री

नई दिल्ली
भारत में इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान अच्छी आर्थिक गतिविधियां देखने को मिल रही हैं और देश में जीएसटी सुधार लागू होने के बाद से ऑटोमोबाइल, गोल्ड और इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। धनतेरस पर सोने और चांदी की बिक्री वैल्यू में करीब 25 प्रतिशत बढ़ी है और ऑटो इंडस्ट्री की सेल्स वॉल्यूम में भी बढ़त देखने को मिली है। विश्लेषकों के अनुसार, त्योहारी सीजन में सोने की खरीदारी के लिए नया उत्साह देखने को मिल रहा है।

धनतेरस पर अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) ने कीमतों में हाल की गिरावट के बाद सोने और चांदी की खरीदारी में उछाल को रिपोर्ट किया।
जीजेसी के अध्यक्ष राजेश रोकड़े के अनुसार, "हमें उम्मीद है कि त्योहारी बिक्री 50,000 करोड़ रुपए को पार कर जाएगी। सोने और चांदी की ऊंची कीमतों के बावजूद, शादी और रणनीतियों उद्देश्यों के लोग खरीदारी कर रहे हैं।"

सोने के सिक्कों और हॉलमार्क वाली हल्की ज्वेलरी की मांग बढ़ी है और चांदी में सिक्को और पूजा से जुड़े प्रोडक्ट्स अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इसकी मांग में 40 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी अमित कामत के अनुसार, इस साल धनतेरस और दिवाली की डिलीवरी शुभ मुहूर्त के अनुसार दो-तीन दिनों में होगी। उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर मांग मजबूत रही है और जीएसटी 2.0 सुधार ने इसे और भी सकारात्मक गति प्रदान की है। हमें इस अवधि के दौरान 25,000 से अधिक वाहनों की डिलीवरी की उम्मीद है।" यह सकारात्मक गति त्योहारी उत्साह, बाजार के उत्साहजनक माहौल और जीएसटी 2.0 सुधारों के उत्साहजनक प्रभाव से प्रेरित है।

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) के पूर्णकालिक निदेशक और सीओओ तरुण गर्ग ने कहा, "हमें ग्राहकों की अच्छी मांग देखने को मिल रही है और डिलीवरी लगभग 14,000 यूनिट होने की उम्मीद है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।" सीएआईटी के अनुसार, धनतेरस पर पूरे भारत में भारी खरीदारी देखी गई, कुल व्यापार 1 लाख करोड़ रुपए को पार करने का अनुमान है, जो हाल के वर्षों में सबसे मजबूत त्योहारी सीज़न में से एक है। अकेले सोने और चांदी की बिक्री में 60,000 करोड़ रुपए से अधिक का योगदान रहा, जबकि स्वदेशी उत्पादों की मांग बढ़ने से दिल्ली के बाजारों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक का लेनदेन दर्ज किया गया।

admin

Related Posts

शेयर बाजार में उथल-पुथल, सेंसेक्स 73,600 के आसपास खुला, निफ्टी में 500 अंकों का उछाल

मुंबई  ईरान और इजराइल युद्ध के चलते पिछले एक महीने से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. आज 1 अप्रैल को पॉजिटिव शुरुआत हुई है. सेंसेक्स निफ्टी…

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के पार, अब आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा?

मुंबई  ब्रेंट क्रूड की कीमत आज 30 मार्च 2026 को 116.4 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई. ये पिछले सेशन से 3.41% बढ़ गई है. WTI क्रूड भी 103.1 डॉलर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 3 views
बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 0 views
LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

  • By admin
  • March 31, 2026
  • 2 views
इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित