त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर खुशियां बांटने का अवसर देते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यहां के त्योहार, संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर खुशियां बांटने का अवसर देते हैं। त्योहार हमेशा आपस में मिल -जुल कर एवं बच्चों के साथ मनाना चाहिए जिससे आगामी पीढ़ी भी हमारी संस्कृति को अपने जीवन में ग्रहण कर सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल शहडोल जिले के नगर परिषद खांड (बाणसागर) में मकर संक्रांति पर सोंण महोत्सव में संबोधित कर रहे थे।

रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव से शहडोल संभाग में आएगी औद्योगिक क्रांति

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि शहडोल जिले में बना बाणसागर परियोजना विंध्य क्षेत्र के लिए वरदान है। विंध्य क्षेत्र के साथ कई प्रदेशों में पीने एवं सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति इस परियोजना से की जाती है। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को शहडोल में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव से शहडोल संभाग में औद्योगिक क्रांति आएगी। विंध्य क्षेत्र में उद्योग की क्रांति से पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। विंध्य क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बाणसागर डैम के टापू में बना सरसी आईलैंड भी एक मुख्य पर्यटक केंद्र बन गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कुछ समय में पर्यटक सरसी आईलैंड से जल मार्ग से बाणसागर डैम तक सफर कर पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे। डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक ब्यौहारी शरद कोल, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

admin

Related Posts

न्यायिक प्रक्रिया पर हाईकोर्ट सख्त: FIR दर्ज कर बाद में समझौता करना गलत, दी अहम टिप्पणी

जबलपुर. मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक अहम आदेश में कहा कि किसी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराना और फिर बाद में समझौता कर लेना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग है।…

कैंसर के खिलाफ क्रांतिकारी कदम: AIIMS ने विकसित की रोशनी से सक्रिय होने वाली स्मार्ट दवा

भोपाल. एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने कैंसर के इलाज के लिए नैनो-तकनीक विकसित की है, जो शरीर के बाकी हिस्सों को नुकसान पहुंचाए बिना सीधे ट्यूमर पर हमला करेगी। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
लगातार जीत की तलाश में LSG, वापसी की राह पर GTआज होगा रोमांचक मुकाबला

मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 1 views
मुंबई की लड़खड़ाती शुरुआत, RCB के खिलाफ जीत से पटरी पर लौटने का मौका

पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

  • By admin
  • April 12, 2026
  • 2 views
पहली जीत के बीच CSK को नुकसान, रुतुराज गायकवाड़ पर लगा जुर्माना

CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 2 views
CSK vs DC: संजू का तूफानी शतक, 5 साल का इंतजार खत्म; चेन्नई ने दिल्ली को दिया 213 रनों का लक्ष्य

IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
IPL चेयरमैन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर बयान, बोले- ‘अब टीम इंडिया में उसे मौका दो’

PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार

  • By admin
  • April 11, 2026
  • 3 views
PBKS vs SRH मैच हाइलाइट्स: अय्यर-प्रियांश-प्रभसिमरन की शानदार बल्लेबाजी, पंजाब की तीसरी जीत लगातार