बेखौफ लुटेरों ने मचाया आतंक, मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने 2 लुटपाट की वारदातों को अंजाम एक ही तरीके से दिया

लुधियाना
थाना डिवीजन नंबर 3 के इलाके में लुटेरों ने आतंक मचा रखा है। मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने 2 लुटपाट की वारदातों को अंजाम एक ही तरीके से दिया है। लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर मिनी रोज गार्डन के निकट एक महिला से सोने की चूड़ियां लूट ली वहीं समराला चौंक के निकट एक व्यक्ति से लैपटाप ओर नकदी छीन ली। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज करने के अलावा कोई अन्य कार्य नही किया है।

पहले मामले में सीता देवी निवासी किदवई नगर ने बताया कि गत दिवस वह अपनी सहेलियों के साथ मिनी रोज गार्डन सैर करने के लिए जा रही थी। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 3 लुटेरों ने तेजधार हथियार की नोक पर उन्हें घेर लिया। उसकी 2 सहेलियां लुटेरों को देख भाग खड़ी हुई, जबकि लुटेरों ने तेजधार हथियार नोक पर उससे सोने की चूड़ियां छीन ली और फरार हो गए।

दूसरे मामले में राजेश कुमार निवासी गांव दकोहा, रामा मंडी जालंधर ने बताया कि गत दिवस रात्रि वह बस के इंतजार में समराला चौंक खड़ा था। इस दौरान वह पेशाब करने के लिए सड़क किनारे गया तो 3 लुटेरों ने उसकी गर्दन पर दातर रखकर उससे बैग छीन लिया। बैग में लैपटाप पर्स ओर नकदी थी। लुटेरें उसे धमकाते हुए फरार हो गए। पर्स में एटीएम, क्रेडिट कार्ड व आईडी कार्ड थे। मिनी रोज गार्डन के निकट महिला से हुई लुट के मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 प्रभारी अमृतपाल शर्मा ने केस दर्ज करने के अलावा कोई अन्य कार्य नहीं किया है। जब इस संबधी प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जबकि चौंकी धर्मपुरा इंचार्ज लखबीर सिंह का कहना है कि समराला चौंक के निकट लूटपाट करने वाले 3 लुटेरों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने हासिल की है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    खैबर पख्तूनख्वा में आतंक का तांडव: पुलिस स्टेशन और कस्टम ऑफिस पर फायरिंग, 2 अफसर शहीद

    खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठा है। बुधवार को डेरा इस्माइल खान जिले में विद्रोहियों ने यारिक पुलिस स्टेशन और…

    ‘योग्य मतदाताओं को जोड़ना प्राथमिक लक्ष्य’: असम में एसआर पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त

     गुवाहाटी असम में चल रही विशेष पुनरीक्षण (SR) प्रक्रिया को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि असम में कराए गए विशेष पुनरीक्षण का उद्देश्य केवल यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 1 views
    वतन लौटते ही कप्तान का गुस्सा छलका, पाक हॉकी टीम के खिलाड़ी मैदान पर बर्तन मांजते पाए गए

    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    शिवम-हार्दिक के दम पर भारत मजबूत, नीदरलैंड के सामने 194 रन की चुनौती

    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    जीरो पर तीसरी बार पवेलियन लौटे अभिषेक, वर्ल्ड कप में बना अनचाहा रिकॉर्ड

    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    हेलमेट फेंकने की घटना पर ICC सख्त, जॉर्ज मुन्से को मिली फटकार

    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 3 views
    कोच माइक हेसन से नाराज़गी, पाक कप्तान ने गुस्से में पटकी बोतल—बाबर आजम दिखे असहज

    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

    • By admin
    • February 18, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की कर ली बराबरी