टेलीविजन सीरीज फौजी का सीक्वल फौजी 2 अनाउंस

नई दिल्ली

शाहरुख खान ने साल 1989 की टेलीविजन सीरीज 'फौजी' से अपना टीवी डेब्यू किया था. इस आइकॉनिक सीरीज के सीक्वल के लिए फैंस को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा. लेकिन अब फिल्म मेकर संदीप सिंह ने दूरदर्शन के साथ मिलकर इस क्लासिक शो का सीक्वल 'फौजी 2' की अनाउंसमेंट कर दी है.

सोशल मीडिया पर अनाउंस किया शो
फिल्म मेकर संदीप सिंह ने शो की अनाउंसमेंट करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टार कास्ट रिवील कर दी है. इसके साथ उन्होंने लिखा है- 'भारत में अब तक का सबसे प्रतिष्ठित शो वापस आ रहा है! हमें अपने असली हीरोज का जश्न मनाने वाले सबसे महान शो- फौजी 2 की वापसी पर गर्व है. इस इनक्रेडिबल जर्नी पर हमारे साथ जुड़ें.'

संदीप सिंह ने दिया बयान
संदीप सिंह ने एक प्रेस रिलीज में 'फौजी 2' को लेकर बात की है. उन्होंने कहा- 'हम टेलीविजन पर अब तक देखे गए सबसे महान शो में से एक को वापस ला रहे हैं, लेकिन एक नए और इंटेरेस्टिंग वर्जन में. 1989 की फौजी ने हमें शाहरुख खान दिए, जिन्होंने अपनी असाधारण एनर्जी और टैलेंट से पूरे देश को मंत्रमुग्ध कर दिया. 'फौजी 2' के साथ, मुझे इतिहास को फिर से बनाने और हर भारतीय, खासकर युवाओं से जुड़ने की उम्मीद है.'

'फौजी 2' की स्टार कास्ट
'फौजी 2' की स्टार कास्ट की बात करें तो 'बिग बॉस 17' फेम विक्की जैन इसमें कर्नल संजय सिंह के रोल में नजर आएंगे. इस शो से विक्की अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस गौहर खान लेफ्टिनेंट कर्नल सिमरजीत कौर के रोल में नजर आएंगी जो हथियार चलाने में स्पेशलैटी रखने वाली कैडेट ट्रेनर हैं. गौहर खान लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इसके अलावा आशीष भारद्वाज, उत्कर्ष कोहली, रुद्र सोनी, अयान मनचंदा और नील सतपुड़ा भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे.

टाइटल ट्रैक को सोनू निगम ने दी आवाज
'फौजी 2' में 11 गाने होंगे, इसका टाइटल ट्रैक सोनू निगम ने गाया है. सीरीज को अभिनव पारीक डायरेक्ट करेंगे. 'फौजी 2' की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. ये शो दूरदर्शन पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, गुजराती, पंजाबी और बंगाली में टेलीकास्ट होगा.

 

  • admin

    Related Posts

    सलीम खान अस्पताल में भर्ती, सलमान और परिवार के अन्य सदस्यों ने की मुलाकात

    मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी है। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया…

    रिहाई के बाद राजपाल यादव का पहला बयान—तिहाड़ के बाहर बोले, मुझे हर वर्ग से मिला अपार स्नेह

    मुंबई एक्टर राजपाल यादव जेल से रिहा हो गए हैं। सभी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एक्टर को 17 फरवरी की शाम 5 बजे तिहाड़ जेल से रिहा कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 0 views
    नेपाल A को हराकर भारत का विजयी अभियान जारी, सेमीफाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत के आसार

    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    इमरान खान को तुरंत मेडिकल सुविधा देने की अपील, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 हस्तियों का खत

    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 1 views
    भक्ति में लीन दिखे Virat Kohli-Anushka Sharma, Premanand Maharaj के सत्संग में सादगी से बैठे नजर आए

    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 World Cup 2026: जिम्‍बाब्‍वे की किस्मत चमकी, ऑस्‍ट्र‍ेलिया बाहर; बारिश बनी IRE-ZIM मैच की विलेन

    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    T20 वर्ल्ड कप में शतकों का किंग कौन? 19 साल पुराना न्यूजीलैंड का तिलिस्म आखिरकार टूटा

    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर

    • By admin
    • February 17, 2026
    • 2 views
    सुपर-8 से पहले श्रीलंका की गेंदबाजी पर असर, मथीशा पथिराना हुए बाहर