फतेहपुर में शीतलहर से पारा हुआ जीरो, राजस्थान-जयपुर-भरतपुर संभाग में बारिश की चेतावनी

भरतपुर।

राजस्थान में ठंड और बारिश का दौर फिलहाल बना रहेगा। जयपुर मौसम केंद्र ने मंगलवार को जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से अगले 3 दिनों में तापमान में गिरावट आ सकती है।

रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिला। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 29 जनवरी को हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव उत्तरी भारत सहित राजस्थान पर भी देखने को मिलेगा फिलहाल राजस्थान के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान का स्तर सामान्य से 3 से 6 डिग्री तक नीचे बना हुआ है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के तापमान की बात करें तो सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.1 डिग्री रहा। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 1.2 डिग्री व सीकर में 3.3 डिग्री दर्ज किया गया। चुरू में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रहा, वहीं भीलवाड़ा में न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री रहा। अलवर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री, पिलानी में 5 डिग्री, कोटा में 6.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.1 डिग्री, जैसलमेर में 7.5 डिग्री, गंगानगर में 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। जयपुर और भरतपुर संभाग को छोड़कर शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।

admin

Related Posts

9 लाख से अधिक परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म कल आएगा राजस्थान 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

अजमेर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा (कला, विज्ञान और वाणिज्य) का परिणाम 31 मार्च को सुबह 10 बजे जारी करेगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन माध्यम से परिणाम…

रणथंभौर सफारी और अदालतों के समय में बदलाव के साथ राजस्थान में लागू होगी नई व्यवस्था

राजस्थान राजस्थान में 1 अप्रैल से एक साथ कई बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव आम आदमी की जेब, दिनचर्या और जीवनशैली तीनों पर असर डालेंगे। सबसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन