13 मार्च को किसानों को मिलेगा 22वीं किस्त का भुगतान, यह किसान नहीं होंगे पात्र, जानें लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली

 देशभर के करोड़ों किसान जिस किस्त का इंतजार कर रहे थे, उसका समय अब करीब आ गया है. सरकार ने साफ कर दिया है कि किसानों को मिलने वाली अगली राशि जल्द उनके खातों में पहुंचने वाली है. दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल आर्थिक मदद दी जाती है।

जिससे खेती से जुड़े छोटे खर्चों में राहत मिल सके. कई दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि अगली किस्त कब जारी होगी. अब इस पर तस्वीर साफ हो गई है. सरकार के मुताबिक पात्र किसानों के बैंक खातों में 13 मार्च को 22वीं किस्त भेजी जाएगी. हालांकि हर बार की तरह इस बार भी कुछ किसान ऐसे होंगे जिनके खाते में पैसे नहीं पहुंचेंगे।

कब खाते में आएंगे 2 हजार रुपये?
काफी समय से किसानों के बीच यह सवाल चल रहा था कि अगली किस्त कब जारी होगी. पहले माना जा रहा था कि फरवरी के आखिर तक पैसे आ सकते हैं. फिर यह चर्चा भी हुई कि होली से पहले किस्त जारी हो सकती है. अब सरकार की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि 13 मार्च को किसानों के खातों में 2000 रुपये भेजे जाएंगे. यह पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है, इसलिए किसानों को कहीं जाने की जरूरत नहीं होती।

किसान योजना में ऐसे मिलता है फायदा

    हर साल किसानों को कुल 6000 रुपये की मदद मिलती है.
    यह रकम तीन किस्तों में दी जाती है.
    हर चार महीने में 2,000 रुपये खाते में भेजे जाते हैं.
    अब तक किसानों को 21 किस्तें मिल चुकी हैं.
    अब 22वीं किस्त जारी होने के बाद लाखों किसानों को एक बार फिर सीधी आर्थिक मदद मिलने वाली है.

इन किसानों को नहीं मिलेंगे पैसे

हालांकि सभी किसानों को इस बार किस्त का फायदा नहीं मिलेगा. कुछ जरूरी नियम पूरे न होने पर किस्त अटक सकती है. सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि योजना का लाभ लेने के लिए कुछ प्रक्रियाएं पूरी करना जरूरी है।

अगर ये काम पूरे नहीं हैं तो पैसे रुक सकते हैं:

    ई-केवाईसी पूरा नहीं किया है.
    फार्मर आईडी नहीं बनवाई है.
    बैंक खाते की जानकारी गलत है.
    आधार और बैंक अकाउंट लिंक नहीं है.

इन कारणों से कई किसानों की किस्त रुक जाती है. इसलिए जिन किसानों ने अभी तक ये काम पूरे नहीं किए हैं. उन्हें जल्द से जल्द अपडेट कर लेना चाहिए।

आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं
किसानों के लिए यह जानना भी आसान है कि उनके खाते में किस्त आएगी या नहीं. इसके लिए ऑनलाइन स्टेटस चेक किया जा सकता है.स्टेटस चेक करने के लिए ये आसान तरीका अपनाएं।

ऐसे चेक करें स्टेटस

    पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
    Farmers Corner में Know Your Status ऑप्शन पर क्लिक करें.
    अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरें.
    इसके बाद स्क्रीन पर पूरी जानकारी दिखाई दे जाएगी.

यहां से किसान यह भी देख सकते हैं कि उनका ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार बैंक सीडिंग पूरा है या नहीं. अगर पहले किसी वजह से किस्त रुक गई थी और अब सभी जरूरी काम पूरे कर दिए गए हैं. तो आगे आने वाली किस्त फिर से मिल सकती है।

admin

Related Posts

CRPF में 27 हजार खाली पद, सेंट्रल फोर्स में 93 हजार रिक्तियां; 5 साल में इस्तीफे 86% बढ़े

नई दिल्ली केंद्र सरकार ने  संसद में बताया कि सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और असम राइफल्स में कुल 93,139 पद खाली हैं। यह जानकारी गृह राज्य मंत्री  नित्यानंद राय…

ट्रैफिक से मुक्ति! Air Taxi का टेस्ट रन, मिनटों में पहुंचे ऑफिस और एयरपोर्ट

नई दिल्ली  आसमान में उड़ती टैक्सी. सुनने में अब भी थोड़ा साइंस-फिक्शन जैसा लगता है. लेकिन तकनीक की दुनिया इस सपने को धीरे-धीरे सच में बदल रही है. अमेरिकी कंपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पाकिस्तानी स्पिनर को लेकर बवाल, काव्या मारन ट्रोल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
पाकिस्तानी स्पिनर को लेकर बवाल, काव्या मारन ट्रोल; सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

विश्व कप खत्म, अब नई चुनौती: अगले 12 महीनों में इतने मैच खेलेगी भारतीय टीम

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 0 views
विश्व कप खत्म, अब नई चुनौती: अगले 12 महीनों में इतने मैच खेलेगी भारतीय टीम

“T20 टीम से ड्रॉप होने के बाद BCCI का तोहफा, क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ का भी सम्मान”

  • By admin
  • March 13, 2026
  • 2 views
“T20 टीम से ड्रॉप होने के बाद BCCI का तोहफा, क्रिकेटर को मिलेगा अवॉर्ड, राहुल द्रविड़ का भी सम्मान”

‘बुमराह को किसी भी टीम में रख दो, ट्रॉफी पक्की’ – मेसी-रोनाल्डो से तुलना कर वॉन ने की बड़ी तारीफ

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 1 views
‘बुमराह को किसी भी टीम में रख दो, ट्रॉफी पक्की’ – मेसी-रोनाल्डो से तुलना कर वॉन ने की बड़ी तारीफ

IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
IPL 2017 की धमाकेदार शुरुआत: युवराज सिंह की पारी से SRH ने RCB को हराया

क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड

  • By admin
  • March 12, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में करप्शन पर कड़ा प्रहार: ICC ने जेवन सियरल्स व दो अधिकारियों को किया सस्पेंड