मक्का की बंपर आवक से किसान हुए खुश, मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे किसान, अच्छे भाव मिलने से खिले किसानों के चेहरे

खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा कृषि उपज मंडी में इन दिनों मक्का की भरपूर आवक हो रही है। मक्का की आवक ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस साल अप्रैल से नवंबर तक में मक्का की खरीदी 50 हजार टन के पार हो गई है। उपज की आवक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किसानों को एक दिन पहले मंडी में पहुंचना पड़ रहा है। टोकन सिस्टम के जरिए ट्रैक्टर- ट्रालियों के नंबर लगाए जाने के बाद दूसरे दिन उपज तौली जा रही है। इस बार मंडी में खंडवा सहित अन्य जिलों से भी किसान मक्का बेचने के लिए पहुंच रहे हैं।

गुरुवार को कृषि उपज मंडी में 25 से 30 हजार क्विंटल मक्का की आवक हुई। सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई नीलामी का सिलसिला शाम तक चलता रहा। किसानों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि उपज के भाव अच्छे मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे। आज गुरुवार को मक्का अधिकतम 2250 रुपये क्विंटल में बिका। जबकि न्यूनतम 2025 रुपये और माडल भाव 2140 रुपये क्विंटल रहा। मंडी में पहली बार धरणी और बुरहानपुर तक के किसान मक्का बेचने आ रहे हैं।

मंडी में उपज की नीलामी से लेकर तुलाई तक की व्यवस्था बेहतर होने के कारण किसान यहां अन्य जिलों से भी आ रहा है। बुरहानपुर के शेखपुरा और धारणी से किसानों का मक्का लेकर खंडवा मंडी आ रहे है। क्योंकि यह भाव किसानों को अच्छे मिल रहे है।
 
कृषि उपज मंडी सचिव ओ. पी. खेड़े ने बताया कि खंडवा में आने वाले किसानों की उपज की नीलामी और तुलाई के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। पिछले वर्ष की तुलना में मक्का की आवक 18 हजार टन से अधिक हो गई है। खंडवा से लगे आसपास के जिले के किसान भी अपनी उपज लेकर यह आ रहे है। क्योंकि यहां भाव अच्छा मिल रहा है नगद भुगतान से लेकर हर प्रकार की व्यवस्था किसानों को दी जा रही है।
 
आज मंडी में सोयाबीन की आवक 4400 क्विंटल की हुई। अधिकतम भाव 4400 रुपए , न्यूनतम तीन हजार रुपए और माडल भाव 4075 रुपए क्विंटल रहा। इसी तरह गेहूं की आवक 1060 क्विंटल हुई। अधिकतम भाव 2989, न्यूनतम 2693 और माडल भाव 2832 रुपए क्विंटल रहा। इसी तरह कपास की आवक 328 वाहन की हुई। अधिकतम भाव 7421, न्यूनतम 6200 और माडल भाव 6911 रुपए क्विंटल रहा।

admin

Related Posts

अमृत सरोवर से रिझोरा में लौटी हरियाली और खुशहाली

भोपाल ग्वालियर जिले की ग्राम पंचायत दौलतपुर के ग्राम रिझोरा ने जल संरक्षण की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। कभी पानी की कमी से जूझता ग्वालियर जिले का यह…

जौरा सब स्टेशन में अब उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर, ऊर्जा मंत्री तोमर ने की पुष्टि

जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर जौरा सब स्टेशन में उच्च क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित, ऊर्जा मंत्री तोमर का बयान जौरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 2 views
IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 0 views
RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

  • By admin
  • March 27, 2026
  • 1 views
IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI