किसानों की आय में तीन से चार गुना बढ़ोतरी, शिवराज सिंह चौहान ने किया ऐलान

नई दिल्ली 
 लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान किसानों की आय दोगुनी करने के मुद्दे पर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार का पक्ष रखते हुए कई अहम बातें कहीं। उन्होंने दावा किया कि देश में कई किसानों की आय दोगुनी ही नहीं, बल्कि यह कई गुना तक बढ़ी है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की आय सिर्फ दोगुनी ही नहीं हुई है बल्कि इसमें दो-तीन गुना तक इजाफा हुआ है और कुछ मामलों में यह आंकड़ा आठ गुना तक बढ़ा है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के समय गांवों में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी थी।

उन्होंने कहा, "उस समय न बिजली थी, न पानी और न ही सड़कें थीं।" मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि पहले वहां किसानों को सिर्फ एक ही फसल मिल पाती थी, क्योंकि बिजली की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने कहा, "बिजली आती कम थी, जाती ज्यादा थी। कई बार तो सिर्फ बिजली के बिल ही आते थे।"

उन्होंने बताया कि सरकार ने सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया और 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई। इसका परिणाम यह हुआ कि आज मध्य प्रदेश में किसान साल में तीन-तीन फसलें ले रहे हैं, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय मंत्री ने कृषि बजट में बढ़ोतरी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले कृषि बजट 19,306 करोड़ रुपए था, जिसे बढ़ाकर अब 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक कर दिया गया है। अगर कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों को मिलाकर देखा जाए तो कुल बजट 5 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो गया है।
उत्पादन के आंकड़ों पर बात करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पहले जहां उत्पादन 14 प्रतिशत के आसपास था, अब इसे बढ़ाकर 44 प्रतिशत तक पहुंचाया गया है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपए की सहायता 'निधि सम्मान' के रूप में दे रही है। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के जरिए किसानों को आसानी से लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
बता दें कि लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने किसानों की आय को लेकर सवाल किया था, जिस पर केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जवाब दिया।

admin

Related Posts

ट्रेन टिकट कैंसिलेशन पर नई सुविधा: रेलवे के ऐलान से यात्रियों को राहत

नई दिल्ली भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए टिकट कैंसिलेशन और बोर्डिंग पॉइंट बदलने के नियमों में अहम बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक, अब यात्रियों…

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने से किया जाएगा प्रतिबंधित

सिडनी   ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में नए सुरक्षा कानूनों के तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस (जैसे ई-बाइक और ई-स्कूटर) चलाने की अनुमति नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव एआईटीए टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
उत्तर प्रदेश के ऋषि यादव एआईटीए टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में

किर्गिस्तान में एससीओ देशों के पहले यूथ डेल्फ़िक गेम्स में भारत ने ऐतिहासिक शुरुआत की

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
किर्गिस्तान में एससीओ देशों के पहले यूथ डेल्फ़िक गेम्स में भारत ने ऐतिहासिक शुरुआत की

मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 2-0 से हराकर ईएफएल कप का खिताब जीता

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 2-0 से हराकर ईएफएल कप का खिताब जीता

टीम इंडिया का अफ्रीका सीरीज के लिए ऐलान, अनुष्का शर्मा की एंट्री से माहौल गरम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
टीम इंडिया का अफ्रीका सीरीज के लिए ऐलान, अनुष्का शर्मा की एंट्री से माहौल गरम

रिंकू सिंह को सीएम योगी से मिलेगी सरकारी नौकरी, आज नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
रिंकू सिंह को सीएम योगी से मिलेगी सरकारी नौकरी, आज नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड के बीच होगी 4 टेस्ट की बड़ी सीरीज

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूज़ीलैंड के बीच होगी 4 टेस्ट की बड़ी सीरीज