किसानों के चेहरे खिले: सीएम भजनलाल ने 7.63 लाख किसानों के लिए राहत पैकेज को हरी झंडी दी

जयपुर 
राजस्थान की भजनलाल शर्मा की अगुवाई वाली सरकार ने सूबे के 7.63 लाख किसानों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने 2025 के खरीफ सीजन के दौरान भारी बारिश से प्रभावित 7.63 लाख किसानों के लिए कृषि इनपुट सब्सिडी के तौर पर राहत पैकेज को मंजूरी प्रदान कर दी है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले का मकसद प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों को हुए नुकसान से किसानों को राहत के रूप में आर्थिक संबल प्रदान करना है।
 
जारी बयान के अनुसार, सरकार की ओर से छह जिलों की 43 तहसीलों में भारी बारिश के कारण 33 फीसदी से अधिक नुकसान वाली फसलों की पहचान कर ली गई है। इनमें गिरदावरी (फसल क्षति आकलन) के आधार पर 3,777 गांवों को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। इन 3,777 गांवों के लगभग 7.63 लाख किसानों को राज्य आपदा राहत कोष से कृषि इनपुट सब्सिडी के तौर पर आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से की गई फसल गिरदावरी में प्रभावित गांवों में झालावाड़ के 1,597, टोंक के 1,197, बूंदी के 534, भरतपुर के 349, डीग के 58 और धौलपुर जिले के 42 गांव शामिल किए गए हैं।

राजस्थान के अन्य हिस्सों में मौसम की मार से प्रभावित किसानों के बारे में भजनलाल शर्मा की अगुवाई वाली भाजपा सरकार का कहना है कि अन्य जिलों से भी फसल नुकसान की अंतिम रिपोर्ट जुटाई जा रही है। जैसे ही बाकी जिलों में गिरदावरी का काम पूरा होगा उन किसानों के लिए भी राहत पैकेज को मंजूरी प्रदान कर दी जाएगी। बता दें कि इस साल सूबे में भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा है।

 

admin

Related Posts

जेके लोन अस्पताल में 14 रुपये के इंजेक्शन से मिली नई जिंदगी

जयपुर जयपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो चिकित्सा विज्ञान की ताकत के साथ-साथ उम्मीद और इंसानियत की मिसाल भी बन गई है। जहां एक तरफ दुर्लभ बीमारी…

सलूंबर स्वास्थ्य संकट: विशेषज्ञों ने मलेरिया और वायरल एन्सेफलाइटिस की जताई आशंका

सलूंबर सलूंबर जिले में 8 दिन के भीतर 8 बच्चों की मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हुई है. घाटा और झल्लारा में कुछ दिनों के भीतर बच्चों की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 4 views
बारिश के बीच बेहतरीन तैयारी, गुवाहाटी स्टाफ को मिला 25 लाख

रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 3 views
रुतुराज की टीम vs रहाणे की अगुवाई, कौन मारेगा बाजी

विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
विश्व कप से पहले बड़ा टेस्ट: भारत की महिला हॉकी टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान में

गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

  • By admin
  • April 13, 2026
  • 1 views
गोरेत्जका के गोल से टूटा इतिहास, बायर्न ने खुद का ही 1971-72 वाला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा