राजकुमार राव संग शिरडी पहुंचीं फराह खान, किए साईं बाबा के दर्शन

मुंबई,

फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान शुक्रवार को मुंबई स्थित साईं बाबा के मंदिर पहुंचीं। फराह के साथ पत्रलेखा, हुमा कुरैशी, राजकुमार राव भी नजर आए। साईं बाबा के दर्शन के बाद फराह खान और राजकुमार राव मीडिया से मुखातिब हुए। फराह ने बताया, “मैं बचपन से साईं मंदिर आती रही हूं और यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। पिछली बार मैं साजिद के साथ आई थी, मुझे जब भी लगता है कि बाबा का बुलावा आया है, चली आती हूं। साल में एक बार तो दर्शन करने के लिए जरूर आती हूं।“

फराह ने बाबा संग अपने एक खास लगाव के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “मैं देश में रहूं या विदेश में रहूं, जब भी भगवान से कुछ मांगती हूं या उनसे मिन्नत करती हूं कि मेरी मुराद पूरी कर दो, मैं आपके द्वार आऊंगी, तो वह पूरी जरूर करते हैं। मेरी बाबा पर खूब श्रद्धा है।“

माथे पर पीला तिलक लगाए और हाथ में प्रसाद के रूप में मिले फूल को लेकर भक्ति में डूबे दिखे अभिनेता राजकुमार राव ने दर्शन करने के अपने अनुभव पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा, “बाबा का दर्शन करने के बाद बहुत अच्छी अनुभूति होती है। जब मैं बाबा के सामने खड़ा रहता हूं तो जो महसूस होता है, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।“

सामने आए एक वीडियो में फराह खान, राजकुमार राव के साथ हुमा कुरैशी और पत्रलेखा भी नजर आईं।

राजकुमार राव के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही वामिका गब्बी के साथ कॉमेडी-ड्रामा ‘भूल चूक माफ’ में नजर आएंगे, जिसका टीजर हाल ही में निर्माताओं ने जारी किया है।

टाइम लूप पर बनी फिल्म में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की शादी 29 और 30 के चक्कर में फंसी जाती है। ‘भूल चूक माफ’ का निर्देशन करण शर्मा ने किया है। वहीं, फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

    मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब…

    भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

    मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से लिया बदला, टिम सीफर्ट ने काटा गदर

    स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    स्कोर उम्मीद से कम रहा! मोहम्मद सिराज बोले—इसी वजह से शांत था टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम

    मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    मैदान के बाहर कप्तानी का अंदाज़: सूर्यकुमार का पेसर से वादा, नंबर 8 पर बैटिंग का वीडियो वायरल

    USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 0 views
    USA को हराया, फिर खोला राज: मुंबई की पिच देखकर क्यों हैरान थी भारतीय टीम?

    न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

    • By admin
    • February 7, 2026
    • 1 views
    अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था