विराट कोहली की विंबलडन वाली पोस्ट पर फैंस की चुटकी – अब रिटायरमेंट का वक्त आ गया?

नई दिल्ली
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अब आपको सिर्फ और सिर्फ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आएंगे, क्योंकि वे दो फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। इस बीच वे अपने परिवार के साथ लंदन में हैं और काफी समय से वहीं रहते हुए आ रहे हैं। इसी दौरान वे सात जुलाई को नोवाक जोकोविच का मुकाबला देखने के लिए विंबलडन के टेनिस एरेना में नजर आए। हालांकि, कुछ फैंस को ये बात तीर सी चुभ गई, क्योंकि जिस खिलाड़ी का समर्थन करने के लिए वे पहुंचे थे, वह उनसे दो साल बड़ा है और विराट ने दो फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया है।
 
विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ विंबलडन में पहुंचे थे। विराट कोहली ने नोवाक जोकोविच की एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर शेयर की और इस दिग्गज की सराहना की। नोवाक जोकोविच का भी रिप्लाई इस पोस्ट पर आया। हालांकि, बात इतनी सी नहीं है। कुछ फैंस इस बात से नाराज हैं कि विराट कोहली ने 36 साल की उम्र में रिटायरमेंट (दो फॉर्मेट से) ले लिया है, जबकि 38 साल के नोवाक जोकोविच अभी भी अपना 100 फीसदी दे रहे हैं। ऐसे में फैंस का कहना है कि 36 साल के क्रिकेटर रिटायर होकर 38 साल के खिलाड़ी को सपोर्ट कर रहे हैं। ये दुखद है।

हालांकि, फैंस का एक तबका इस जोड़ी की तारीफ कर रहा है। वैसे भी विंबलडन में भारतीय क्या किसी भी क्रिकेटर का जाना अब आम हो गया है। एमएस धोनी से लेकर रोहित शर्मा और खुद विराट कोहली इस टूर्नामेंट को देखते हुए नजर आ चुके हैं। इंग्लैंड के क्रिकेटर तो अक्सर विंबलडन के मैच देखने के लिए पहुंच जाते हैं। नोवाक जोकोविच की बात करें तो वे राउंड 16 का अपना मुकाबला जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं, जहां से सेमीफाइनल और फिर फाइनल का सफर भी वे तय कर सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के क्रुणाल पांड्या का कहना है कि टीम में पिछले साल की तुलना में ठहराव आया है। खिलाड़ियों को इस सत्र में अपनी भूमिकाओं के…

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारत को इस साल जुलाई में होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को व्हाइट-बॉल टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    आईपीएल का नया सितारा, वैभव सूर्यवंशी की 15 गेंदों वाली फिफ्टी ने मचाया तहलका, क्या मिलेगा टीम इंडिया का टिकट?

    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 3 views
    बिना सेट गंवाए चैंपियन, सिनर ने बनाया 34 सेट जीतने का महारिकॉर्ड, लेहेका का सपना टूटा

    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 0 views
    LSG vs DC, लखनऊ में ऑफलाइन टिकटों की बिक्री शुरू, स्टेडियम हाउसफुल होने के आसार

    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    इकाना स्टेडियम ट्रैफिक अपडेट, मैच के दौरान शहीद पथ पर ई-रिक्शा और ऑटो रहेंगे प्रतिबंधित

    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर

    • By admin
    • March 31, 2026
    • 2 views
    श्रेयस बनाम शुभमन, पंजाब और गुजरात के बीच कांटे की टक्कर