फैन्स ने किया जुबिन गर्ग को यादगार आखिरी सलाम, अंतिम संस्कार आज होगा

गुवाहाटी

बॉलीवुड और असमिया सिंगर जुबिन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया था. सिंगर की अचानक हुई मौत ने सभी को सन्न कर दिया है. असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि सिंगर का दोबारा पोस्टमार्टम होगा. दूसरा पोस्टमार्टम होने के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

कब होगा सिंगर जुबिन का अंतिम संस्कार 
गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में जुबिन का दूसरा पोस्टमार्टम होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को सरुसजई स्टेडियम लाया जाएगा. सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच अंतिम यात्रा शुरू होगी. असम सीएम हिमंत बिस्वा ने बताया कि जुबिन का पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से ले जाया जाएगा और परिवार ने 85 लोगों की सूची दी है, जिनमें कलाकार बिरादरी के सदस्य भी शामिल हैं. 

सिंगर के अंतिम संस्कार के लिए सरकार 4–5 बसों की व्यवस्था करेगी. ये प्रक्रिया ठीक उसी तरह होगी जैसे एयरपोर्ट से घर तक की यात्रा थी, जहां लोग बिना किसी रोक-टोक के उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें.

भीड़ नियंत्रण को लेकर सीएम सरमा ने कहा कि ये चिंता की बात है, पर जुबिन जैसे कलाकार के लिए मैं कुछ रोक नहीं सकता. जब उनका पार्थिव शरीर हमारे सामने होगा तो हम सिर्फ इंतजाम करने की कोशिश कर सकते हैं. ये कहना मुश्किल है कि व्यवस्था कितनी अनुशासित रहेगी, लेकिन उम्मीद है कि सब ठीक से हो. 

हमेशा दे सकेंगे श्रद्धाजंलि
हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि जुबिन की "समाधि" हमेशा रहेगी जहां लोग किसी भी दिन जा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकते हैं. अंतिम यात्रा का सीधा प्रसारण डिपार्टमेंट ऑफ इन्फ़ॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशंस (DIRP) द्वारा किया जाएगा. राज्य सरकार को उम्मीद है कि स्थानीय इलाकों से ही हजारों की संख्या में फैन्स जुबिन की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें विदाई देंगे.

बता दें कि जुबिन का निधन सिंगापुर में स्कूबा डाइव करते हुए हो गया था. अचानक हुई उनकी मौत अब तक सभी के लिए रहस्य बनी हुई है. 23 सितंबर को फैन्स नम आंखों से उन्हें विदाई देने पहुंच रहे हैं. राजकीम सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

जुबिन को 'गैंगस्टर', 'कृष 3' जैसी फिल्मों में 'या अली' और 'दिल तू ही बता' जैसे पॉपुलर गानों को अपनी आवाज देने के लिए जाना जाता है. 

admin

Related Posts

टॉक्सिक में यश के साथ कियारा को क्यों चुना गया? डायरेक्टर ने खोला राज

मुंबई  बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बन चुकी हैं. हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका नया लुक वायरल हुआ है. कियारा अपनी बेटी…

फाइनल की घड़ी करीब: डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर 31 मार्च को गूंजेगी ‘वॉइस ऑफ द नेशन’ की घोषणा

नई दिल्ली डिजिटल-फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट प्लेटफॉर्म बजाज धुनिवर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को मुंबई में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर मशहूर संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय की मौजूदगी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
टेलर और कैटरीना की जोड़ी ने मियामी ओपन महिला डबल्स में खिताब पर किया कब्जा

मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
मुंबई इंडियंस ने KKR को रौंदा, रोहित-रिकेल्टन की जोड़ी ने दिलाई शानदार जीत

इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 3 views
प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद