मशहूर कॉमेडियन जर्नादन का निधन

बेंगलुरु

अप्रैल का महीना फिल्‍म इंडस्‍ट्री के लिए दुखद साबित हो रहा है। बीते 4 अप्रैल को दिग्‍गज एक्‍टर और फिलममेकर मनोज कुमार का निधन हुआ, वहीं अब 10 दिनों के भीतर एक और मशहूर एक्‍टर और कॉमेडियन बैंक जर्नादन के निधन की खबर आई है। कन्नड़ सिनेमा और टेलीविजन जगत के दिग्गज अभिनेता बैंक जनार्दन का शुक्रवार देर रात बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे।

बताया जाता है कि बैंक जनार्दन काफी समय से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उनके परिवार ने उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उन्‍होंने शुक्रवार, 11 अप्रैल को आख‍िरी सांसे लीं। उनके निधन ने कन्‍नड़ स‍िनेमा के फैंस को गहरा झटका द‍िया है।

बैंक जनार्दन ने 500 से अध‍िक फिल्‍मों में किया था काम
साल 1948 में बेंगलुरु में पैदा हुए बैंक जनार्दन कन्नड़ सिनेमा उद्योग में एक जाना-माना नाम थे। वह अपनी दमदार सहायक भूमिकाओं और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते थे। अपने करियर में उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में काम किया।

दो साल पहले 2023 में पड़ा था दिल का दौरा
बैंक जनार्दन को दो साल पहले 26 सितंबर, 2023 को दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, डॉक्‍टरों ने समय रहते उन्‍हें सही उपचार दिया, जिसके बाद वह ठीक हो गए थे और काम पर वापस लौट आए थे।

बैंक जनार्दन की कुछ यादगार फिल्‍में
जनार्दन ने 1985 में फिल्‍म 'पितामह' से अपने एक्‍ट‍िंग करियर की शुरुआत की थी। उन्‍हें आख‍िरी बार बड़े पर्दे पर साल 2023 में रिलीज 'उंडेनामा' में देखा गया था। दिग्‍गज एक्‍टर के कुछ सबसे बेहतरीन किरदारों में फिल्‍म 1993 में 'शश्‍श!', 1992 में 'थर्ले नान मागा' और 2005 में 'न्‍यूज' शामिल हैं। टीवी पर कन्‍नड़ सीर‍ियल 'पाप पांडु' ने उन्‍हें घर-घर में पॉपुलैरिटी दिलवाई थी।

  • admin

    Related Posts

    माहिका की बिकिनी में खूबसूरत तस्वीर, हार्दिक पंड्या के साथ रोमांटिक पलों में बोलीं- ‘मेरा बेबी’

    मुंबई   क्रिकेटर हार्दिक पंड्या प्यार में हैं. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद वो फेमस मॉडल माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. हार्दिक ने अपनी लेडी लव का 25वां…

    अस्पताल से अच्छी खबर: सलीम खान की तबियत में सुधार, वेंटिलेटर से हटाए जाने की पुष्टि

    मुंबई ‘बिग बॉस 6’ फेम संतोष शुक्ला, जो सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ और ‘जय हो’ में नजर आ चुके हैं, लंबे अरसे से सलमान के बेहद करीबी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    रिटायरमेंट के बाद फिर वापसी की तैयारी में Floyd Mayweather, फैंस को बड़ा सरप्राइज

    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 45 साल की वीनस विलियम्स को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में मिला मौका

    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    मंधाना बनी जीत की नायिका, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर रचा इतिहास

    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    क्या खत्म होने वाला है नेमार का करियर? फीफा वर्ल्ड कप से पहले सामने आई सच्चाई

    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 2 views
    जेमिमा रोड्रिग्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे

    • By admin
    • February 21, 2026
    • 3 views
    177 रन चेज में ऑस्ट्रेलिया पर भारत का शिकंजा, 3 विकेट जल्दी गिरे