मशहूर बॉडी बिल्डर वांग कुन का निधन, शरीर निर्माण और साधना के लिए जाने जाते थे

 बीजिंग

चीन के एक मशहूर बॉडी बिल्डर वांग कुन की महज 30 साल की उम्र में मौत हो गई है। ऐसे कई चौंकाने वाले मामले बीते कुछ सालों में देखने को मिले हैं, जब नामी बॉडी बिल्डर या फिटनेस के मानकों पर दुनिया को चौंकाने वाले लोगों की अल्पायु में ही मौत हो गई। जानकारी मिली है कि वांग कुन की हृदय रोग संबंधित बीमारी के चलते मौत हो गई। चीन के अन्हुई प्रॉविन्शियल बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन ने उनकी मौत की पुष्टि की है। वांग कुन की मौत के बाद उनकी जीवनशैली की भी चर्चा हो रही है। वह एक साधक की तरह जीवन जीते थे और जमकर व्यायाम करने के साथ ही बेहद नपा-तुला खाते थे।

वांग कुन एक पेशेवर एथलीट थे, जो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बॉडी बिल्डिंग ऐंड फिटनेस प्रोफेशनल लीग से जुड़े थे। इसे चीन की सबसे बड़ी बॉडी बिल्डिंग संस्था माना जाता है। वांग कुन ने लगातार 8 बार बॉडी बिल्डिंग का खिताब जीता था। ये खिताब उन्हें चाइनीज बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से मिले थे। उन्होंने कई बार नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। उनसे जुड़े लोग बताते हैं कि वह अपने सख्त डाइट प्लान और ट्रेनिंग सेशन के लिए जाते थे। उनका लंबा वक्त व्यायाम में ही गुजरता था। अकसर उबला हुआ चिकन खाना और सूप आदि पीना ही उनकी डाइट का हिस्सा होता था।

वांग कुन का बेहद सख्त था डाइट प्लान, 10 सालों से कर रहे थे साधना

कई इंटरव्यू में वांग कुन बता चुके थे कि वह बीते 10 सालों से साधना कर रहे हैं और एक बौद्ध भिक्षु जैसी जिंदगी जी रहे हैं। उनका कहना था कि ऐसी शानदार बॉडी पाने के लिए वह काफी संभलकर रहते हैं। चुनिंदा खाना ही खाते हैं और टाइम के भी बहुत पाबंद हैं। वह एक सफल कारोबारी भी थे और एक जिम चेन के मालिक थे। उनकी जिम चेन को मसल फैक्टरी के नाम से जाना जाता है। वह जल्दी ही एक और जिम खोलने की तैयारी में थे। उनका कहना था कि यह नई जिम चेन उनके लिए नई शुरुआत और नई दुनिया होगी, जिसे वह अपनी आंखों से देखेंगे। उनकी मौत ने दुनिया भर को हैरान कर दिया है।

ये नामी फिटनेस इन्फ्लुएंसर भी कम आयु में ही चल बसे

पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के एक बॉडी बिल्डर की भी महज 22 साल की उम्र में ही मौत हो गई थी। उनका नाम अजीज शैवेरशियान था। उनकी मौत को लेकर माना गया था कि अधिक स्टेरॉयड के सेवन के कारण ऐसा हुआ है। इसके अलावा जर्मनी के फिटनेस इन्फ्लुएंसर जो लिंडनर की भी महज 30 साल में ही मौत हो गई थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के फिटनेस प्रोफेशनल एंड्रियाज मुंजेर की भी 31 साल की उम्र में मौत हो गई थी। इसका कारण अत्यधिक व्यायाम करना बताया गया था। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था।

admin

Related Posts

IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

 नई दिल्ली IPL (इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग ) 2026 शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों की चोटों ने फ्रेंचाइजियों की रणनीति हिला दी है. तेज गेंदबाजों की कमी को पूरा करने…

हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

नई दिल्ली आईपीएल के पिछले सत्र में गेंदबाजी लखनऊ सुपर किंग्स की कमजोर कड़ी थी लेकिन कप्तान ऋषभ पंत का कहना है कि सहयोगी स्टाफ में भरत अरूण के आने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
IPL के इंजर्ड प्लेयर्स ने पाकिस्तान सुपर लीग पर लटकाया ताला, PCB में मच गया हड़कंप

हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 0 views
हमारी गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत – IPL 2026 से पहले ऋषभ पंत ने भरत अरुण की तारीफ की

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?