मशहूर एक्टर-डायरेक्टर धीरज कुमार नहीं रहे, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई 

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है. बॉलीवुड-टेलीविजन के जाने-माने एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर धीरज कुमार का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है. वो एक्यूट निमोनिया से पीड़ित थे. मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. 

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता धीरज कुमार
धीरज कुमार के परिवार के मुताबिक, निमोनिया के कारण उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हॉस्पिटल में उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उम्मीद थी कि वो ठीक होकर घर वापस लौट आएंगे, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ. धीरज कुमार के परिवार ने इस मुश्किल वक्त में उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने की विनती की है. 

हाल में धीरेज ने नवी मुंबई के खारघर इलाके में स्थ‍ित ISKCON मंदिर के उद्घाटन समारोह में भाग लिया था. जहां वो उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के प्रयासों की सराहना की थी. इस दौरान वो बिल्कुल ठीक नजर आए. उन्हें देखकर किसी ने नहीं सोचा होगा कि आज वो हमारे बीच नहीं होंगे. 

CINTAA ने भी X पर एक्टर का निधन का शोक जताते हुए लिखा- श्री धीरेज कुमार जी के निधन से हम दुखी हैं. वो 1970 से CINTAA के एक आदरणीय सदस्य रहे हैं. उनके योगदान और उपस्थिति को हम हमेशा याद रखेंगे. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं. ॐ शांति.

टैलेंट शो से ली थी एंट्री
धीरेज कुमार ने 1965 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था. वो एक टैलेंट शो के फाइनलिस्ट थे, जिसमें उनके साथ सुभाष घई और राजेश खन्ना भी थे. राजेश खन्ना उस शो के विजेता बने थे. उन्होंने 1970 से 1984 के बीच 21 पंजाबी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग का परिचय दिया. इसके बाद उन्होंने 'हीरा पन्ना', 'रातों का राजा' 'सरगम', 'बहरूपिया', 'रोटी कपड़ा और मकान' समेत कई बॉलीवुड मूवीज में काम किया. 

रियलिटी शो से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा बनने वाले धीरज कुमार ने प्रोडक्शन कंपनी 'क्रिएटिव आइ' भी शुरू की थी. वो कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्ट थे. 

admin

Related Posts

मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब…

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

  • By admin
  • February 8, 2026
  • 0 views
न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ाई, मुजीब ने एलन–रचिन को दिखाया पवेलियन का रास्ता

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 3 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे