परिजन और समर्थकों ने सबसे माँगा समर्थन, राजस्थान-टोंक में थप्पड़ कांड के आरोपी नरेश की रिहाई को लेकर महापंचायत कल

टोंक।

टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा में उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की रिहाई को लेकर कल टोंक के नगर फोर्ट में महापंचातय होगी। मीणा के परिजन और समर्थक महापंचायत को सफल बनाने के लिए कई नेताओं से समर्थन मांग चुके हैं।

इनमें आरएलपी के हनुमान बेनीवाल और बीएपी के राजकुमार रोत ने नरेश मीणा के समर्थन में बयान भी दिया था। हालांकि, इनमें से कोई भी नेता महापंचायत में आएगा, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

महापंचायत की तैयारियों को लेकर बैठक
महापंचात की तैयारियों को लकर लबान गांव में बैठक बुलाई गई है। हाड़ौती के दिग्गज कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने इस बैठक को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि समरावता केस के पीड़ितों को जल्दी न्याय के साथ नुकसान का पर्याप्त मुआवजा मिलना चाहिए। लाखेरी क्षेत्र के लबान रेलवे स्टेशन के सामने हनुमान मंदिर में समरावता केस को लेकर सर्व समाज की बैठक हुई। इसमें केस के पीड़ितों को जल्दी न्याय और मुआवजे की मांग उठी। बैठक में प्रहलाद गुंजल ने कहा कि समरावता गांव के लोगों को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए। इस केस में जिन लोगों का नुकसान हुआ है उन्हें पर्याप्त मुआवजा समय पर मिले। इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। गुंजल ने कहा कि समरावता केस में निर्दोषों को शीघ्र रिहाई होनी चाहिए।

न्यायिक जांच की मांग, महापंचायत में फैसला
गुंजल ने कहा कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच करवाई जाए। जब तक राज्य सरकार ये बात नहीं मानेगी तब तक संघर्ष जारी रखेंगे। इसके साथ ही गुंजल ने नगर फोर्ट में 29 दिसंबर को आयोजित महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे क्या करना है इसका फैसला महापंचायत के बाद ही किया जाएगा। इस दौरान देईखेड़ा सरपंच राजकुमार मीना, पार्षद उमेश मीना, खरायता सरपंच बद्रीलाल मीना, अशोक मीना सहित सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। बैठक के बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

admin

Related Posts

नीचे बना अंडरपास देगा ट्रैफिक जाम से राहत, अलवर में बन रहा पहला फोरलेन ओवरब्रिज

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में मेवात नगर डबल फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का स्वरूप दिखने लगा है। यहां पिलर्स के निर्माण के बाद कास्टिंग का काम शुरू हो गया…

बीकानेर में साधु संत कर रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन, संतों का अनशन खत्म करवाने पहुंचे मंत्री केके बिश्नोई

बीकानेर. राजस्थान के बीकानेर में चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन का असर अब होने लगा है। अनशन कर रहे संतों और कुछ अन्य लोगों की तबीयत खराब होने के बाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 1 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 3 views
WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

  • By admin
  • February 4, 2026
  • 2 views
क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें