पाकिस्तान की टीम में चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए फ़ख़र ज़मां और फहीम अशरफ को टीम में किया शामिल

कराची
फ़ख़र ज़मां को चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए पाकिस्तान की टीम में चुना गया है, जो अक्टूबर 2024 में एक सोशल मीडिया पोस्ट पर पीसीबी के साथ मतभेद के बाद उनकी पहली बार टीम में वापसी है। 2023 में पिछला अंतर्राष्ट्रीपय मैच खेलने वाले फ़हीम अशरफ़ की भी टीम में वापसी हुई है। खु़शदिल शाह और सउद शकील भी टीम में शामिल हैं। यही टीम चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए दक्षिण अफ़्रीका और न्यूज़ीलैंड के ख़‍िलाफ़ वनडे त्रिकोणीय सीरीज़ भी खेलेगी।

केपटाउन टेस्ट के दौरान टखने के फ़्रैक्चर के कारण सईम अयूब अनुपलब्ध हैं। उस समय यह घोषणा की गई थी कि वह छह सप्ताह के लिए बाहर रहेंगे, लेकिन ऐसा माना जा रहा था कि चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए समय पर उनके ठीक होने की संभावना बेहद कम है। इससे पहले आज पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने पुष्टि की कि अयूब को वापसी करने में "कम से कम चार सप्ताह" का समय लगेगा।

अब्दुल्लाह शफ़ीक़ की ख़राब फ़ॉर्म के कारण उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। दक्षिण अफ़्रीका के ख़‍िलाफ़ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज़ में वह प्रत्ये क मैच में शून्यक पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इस सीरीज़ को पाकिस्ताडन ने 3-0 से जीता था। इसका मतलब है कि पाकिस्तान पूरी तरह से अलग ओपनिंग जोड़ी के साथ उतरेगा, जिसमें फ़ख़र, बाबर आज़म या सउद शकील के साथ जोड़ी बना सकते हैं। पीसीबी ने टेस्ट क्रिकेट में बाबर की सफलता को देखते हुए उनको ओपनिंग के लिए उपयुक्तप समझा है।

चयन पैनल के सदस्य असद शफ़ीक़ के एक बयान में कहा गया, "फ़ख़र का ओपनिंग जोड़ीदार या तो बाबर आज़म या सउद शकील हो सकते हैं, जो परिस्थितियों, विरोधी और मैच की रणनीति जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है। ये दोनों खिलाड़ी टॉप ऑर्डर में बेहद सक्षम हैं। बाबर नियमित रूप से टी20 में ओपनिंग करते रहे और सईम अयूब की अनुपस्थिति में दो अर्धशतक बनाकर केपटाउन टेस्ट में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।"

टीम ने अपने तेज़-तर्रार गेंदबाज़ी तत्व को भी बरक़रार रखा है, जिससे पाकिस्तान ने पिछले साल के अंत में विदेशी धरती पर लगातार तीन वनडे सीरीज़ जीती थी। शाहीन शाह अफ़रीदी, नसीम शाह, हारिस रउफ़ और मोहम्मद हसनैन सभी अंतिम 15 का हिस्सा हैं, अबरार अहमद के रूप में टीम में केवल एक विशेषज्ञ स्पिनर है। अपने पहले वनडे में चार विकेट लेने वाले सुफ़‍ियान मुक़र्रम और चैंपियंस कप में अपनी टीम की कप्तानी करने वाले शादाब ख़ान को टीम में नहीं चुना गया है।

चयन पैनल के सदस्य असद शफ़ीक़ ने कहा, "इस टीम की सबसे ख़ास ख़ूबियों में से एक इसका लचीलापन है, जो आज के आधुनिक क्रिकेट में एक आवश्यक विशेषता है। हमें विश्वास है कि यह टीम युवा और अनुभव के बीच सही संतुलन बनाती है। सभी आधारों को कवर किया गया है। प्रत्येक खिलाड़ी को एक स्पष्ट भूमिका को ध्यान में रखकर चुना गया है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि कप्तान के पास कई विकल्प हों।"

चयन समिति ने इरफ़ान ख़ान को पाकिस्तान के मध्य क्रम के प्रमुख घटक के रूप में देखा था और फ़ील्डिंग के लिए सम्मान भी दिया था, लेकिन उनको भी टीम में नहीं चुना गया है। फ़हीम का सितंबर में चैंपियंस कप प्रदर्शन साधारण रहा था। लेकिन अक्टूबर में प्रेसिडेंट कप में बल्ले से मज़बूत प्रदर्शन ने उन्हें वह वापसी दिलाने में भूमिका निभाई। पाकिस्ताबन को चैंपियंस ट्रॉफ़ी में पहला मैच कराची में 19 फ़रवरी को न्यू ज़ीलैंड के ख़‍िलाफ़ खेलना है, इसके बाद वे भारत से अगला मैच खेलने दुबई जाएंगे। उन्हें  अपना आख़‍िरी ग्रुप मैच बांग्लाैदेश के ख़‍िलाफ़ 27 फ़रवरी को रावलपिंडी में खेलना है।

चैंपियंस ट्रॉफ़ी के लिए पाकिस्तािन की टीम

फ़ख़र ज़मां, बाबर आज़म, कामरान ग़ुलाम, सउद शकील, तय्यब ताहिर, फ़हीम अशरफ़, मोहम्म द रिज़वान (कप्तािन और विकेटकीपर), ख़ुशदिल शाह, सलमान आग़ा, उस्मा़न ख़ान, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफ़रीदी, मोहम्म द हसनैन, हारिस रउफ़, नसीम शाह

 

  • admin

    Related Posts

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर छाया सस्पेंस अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिस मैच को लेकर बॉयकॉट करने की बात की गई थी, उसी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट…

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2025-26 सीजन (1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026) के लिए सीनियर पुरुष और महिला खिलाड़ियों के वार्षिक अनुबंधों की घोषणा कर दी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 3 views
    IND vs PAK विवाद गरमाया: PCB की ब्लैकमेलिंग चाल नाकाम, ICC ने नहीं मानी मुआवजे की मांग

    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 1 views
    BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया, विराट कोहली–रोहित शर्मा का डिमोशन; शुभमन गिल समेत कई खिलाड़ियों को फायदा

    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    गंभीर का बड़ा बयान: SKY की कप्तानी से टीम को मिल रही है नई ऊर्जा

    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    सर्जरी के बाद हर्षित राणा का पहला बयान, T20 WC मिस करने पर बोले– अब लक्ष्य सिर्फ फिट होकर लौटना

    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 2 views
    अर्जुन कुच्छल ने जीती ओवरऑल ग्रॉस विनर रोलिंग ट्रॉफी

    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    एशियन राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप: शूट-ऑफ में गोल्ड से चूकीं मनु भाकर, ईशा ने जीता ब्रॉन्ज