कांग्रेस की गुटबाजी फिर सामने आई, पूर्व CM के स्वागत में पूर्व डिप्टी CM और उनके समर्थक रहे नदारद

अम्बिकापुर
 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरगुजा प्रवास के दौरान एक बार फिर साफ गुटबाजी देखने को मिली है। इस नजारे के बाद एक फिर भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के बीच दूरियां सामने आ गई हैं।  दरअसल  छत्तीसगढ़ में सत्ता से बेदखल होने के बाद पहली बार जह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा संभाग के दौरे पर पहुंचे तो इन दोनों कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी सामने आ गई।

गुटबाजी को फिर मिली हवा

बघेल सड़क मार्ग से उदयपुर और लखनपुर होते हुए अंबिकापुर पहुंचे, लेकिन उनके स्वागत में  पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और उनसे जुड़े कांग्रेस समर्थकों ने दूरी बनाए रखी औऱ कोई स्वागत में नहीं पहुंचा। जिसके बाद अटकलों और गुटबाजी को फिर हवा मिल गई और बातें की जाने लगी। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्वागत में केवल  पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और उनके समर्थक ही देखे गए।  वहीं मीडिया में कुछ भी कहने से भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बचते देखा गया ।
बघेल का सरगुजा दौरा, कांग्रेस की गुटबाजी

दरअसल उदयपुर और लखनपुर में  ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों पर पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव समर्थकों का दबदबा माना जाता है। वैसे भी भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव की अंदरुनी खींचतान को हर कोई जानता है। इसी के चलते पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्वागत के लिए सिंहदेव से जुड़ा कोई भी कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता नजर नहीं आया। यही स्थिति अंबिकापुर में भी देखने को मिली।  स्वागत में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत से जुड़े कांग्रेस के लोग ही इस दौरान  सक्रिय दिखे। वैसे आपको बता दें कि  पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव इन दिनों सरगुजा में मौजूद नहीं हैं।
जय और वीरू की जोड़ी में अनबन फिर बनी सुर्खियां

आपको बता दें कि पूर्व सीए भूपेश बघेल सूरजपुर में कांग्रेस के जिला सम्मेलन में शिरकत करने आए हैं। इसमें जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है, देखना होगा इस सम्मेलन में टीएस सिंह देव के समर्थकों का क्या रुख रहता है। लिहाजा इस स्वागत में भी एक बार फिर जय और वीरू की जोड़ी में अनबन सामने आ रही है।

admin

Related Posts

बस्तर में बदलेगी तस्वीर, होमस्टे नीति से पर्यटन तेज और गांवों में रोजगार के नए दरवाजे

बस्तर. बस्तर में होमस्टे नीति 2025-30 के जरिए पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। इस योजना से पर्यटक आदिवासी संस्कृति और…

सुकमा में सुरक्षाबलों का एक्शन, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

सुकमा. केंद्र सरकार द्वारा देश से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए तय की गई 31 मार्च 2026 की समयसीमा अब नजदीक आ गई है। इस डेडलाइन को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 1 views
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा करेंगे धमाका केकेआर के खिलाफ फिर बन सकते हैं काल

केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 0 views
केएल राहुल और डेविड वार्नर की श्रेणी में शामिल हुए ऋतुराज

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

  • By admin
  • March 29, 2026
  • 2 views
आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, कोहली की बेहतरीन पारी और देवदत्त का जोरदार प्रदर्शन

ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती

  • By admin
  • March 28, 2026
  • 1 views
ईशान का अर्धशतक, हैदराबाद का बड़ा स्कोर—RCB के सामने 202 रन की चुनौती