दही और केले से बना फेस पैक देगा आपको निखरी त्वचा

खूबसूरत त्वचा हर कोई चाहता है लेकिन बहुत से कारणों से त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। धूल, धूप, गंदगी, प्रदूषण, सूर्य की हानिकारक किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए आप बाजार के कॉस्मेटिक्स के बजाय घर की ही कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। त्वचा को फिर से जवां और हाइड्रेट बनाने के लिए आप घर पर ही मौजूद कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही और केले का फेस पैक त्वचा को बेजान होने से बचाता है और खूबसूरत बनाने में मदद करता है।

आर्टिकल में शामिल है-

1. केले और दही का फेसपैक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री- एक केला, आधा कप दही, शहद

2. कैसे बनाएं केले और दही का फेसपैक- एक केला लें जो कि बहुत ज्यादा पका हुआ ना हो। केले को छीलकर मैश कर लें। मैश केले में दही को मिला लें और फ्लेवर्ड दही का इस्तेमाल ना करें। दही और केले के पेस्ट को अच्छी तरह से मिलाकर फेस पैक बना लें। त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए आप उबटन भी लगा सकते है। इसका इस्तेमाल कैसे करें जानने के लिए क्लिक करें।

3.कैसे लगाएं केला और दही फेसपैक- इस पैक को आप गर्दन के चारों तरफ भी लगा सकते हैं। इसे कुछ देर तक लगाकर रखें और 15 मिनट तक सुखाने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। चेहरे पर थोड़ा सा मॉइश्चराइजर लगाएं।

4.केले और दही से बने फेसपैक के फायदे- केले में विटामिन ए, बी, और ई होता है साथ ही इसमें पोटेशियम भी पर्याप्त मात्रा में होता है। ये सभी तत्व प्राकृतिक रुप से त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए उपयोगी होते हैं। साथ ही दही में अल्फा-हाइड्रॉक्सिल एसिड होता है जो कि मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए लाभकारी होता है। केले और दही से बना फेसमास्क त्वचा को हर प्रकार से खूबसूरत और निखरी हुई तो बनाता ही है साथ ही मुंहासे और उनके दाग को खत्म करके त्वचा को पोषण भी देता है। सप्ताह में 3 बार इसका इस्तेमाल करें। इस फेसपैक को लगाने के 2 महीने बाद परिणाम दिखाई देने लगते हैं।

 

  • admin

    Related Posts

    WhatsApp में अब ऑटोमेटिक ट्रांसलेशन, iOS पर टेस्टिंग से चैटिंग होगी और भी सरल

    मुंबई  WhatsApp पर चैटिंग करना और भी आसान होने जा रहा है, जिसमें यूजर्स आसानी से दूसरी भाषा में बात करने वाले लोगों से चैट कर पाएंगे. इसके लिए ऑटोमेट्रिक…

    इन फ्री एप्स से अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को बनाएं सुरक्षित

    एप्लीकेशन वह सॉफ्टवेयर हैं, जो आपके स्मार्टफोन की स्मार्टनेस को और बढ़ा देता हैं। आपके एंड्रायड फोन में आपकी प्राइवेसी से संबंधित बहुत सा डाटा होता है, जो अगर गलत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    • By admin
    • March 21, 2026
    • 0 views
    ड्यूक्स गेंदों की सप्लाई संकट में, मिडिल ईस्ट टेंशन से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट पर असर, ECB ने दी सफाई

    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

    • By admin
    • March 20, 2026
    • 2 views
    एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार