लंबित मामलों पर चिंता जताते हुए वकीलों पर गंभीर आरोप लगाए, काम वकील नहीं करना चाहते, दोष हम पर आता है: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली
बीते 14 मई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने वाले जस्टिस बी आर गवई ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों पर चिंता जताते हुए वकीलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। CJI गवई ने कहा है कि वकील छुट्टियों के दौरान काम नहीं करना चाहते हैं, लेकिन लंबित मामलों के लिए कोर्ट को दोषी ठहराया जाता है। बता दें कि मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ उस समय भड़क गई, जब एक वकील ने याचिका को गर्मी की छुट्टियों के बाद सूचीबद्ध करने की अपील की।

इस दौरान CJI गवई ने कहा, "पांच न्यायाधीश छुट्टियों के दौरान बैठ रहे हैं और काम करना जारी रख रहे हैं, फिर भी लंबित मामलों के लिए हमें दोषी ठहराया जाता है। असल में वकील ही छुट्टियों के दौरान काम नहीं करना चाहते हैं।" गौरतलब है कि हाल ही में शीर्ष अदालत ने एक अधिसूचना जारी की है जिसके तहत जजों की पीठ आगामी ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान काम भी करेंगी। 26 मई से 13 जुलाई तक चलने वाली अवधि को "पार्शियल कोर्ट वर्किंग डेज" का नाम दिया गया है।

इन आंशिक न्यायालय कार्य दिवसों के दौरान दो से पांच वेकेशन बेंच बैठेंगी। वहीं मुख्य न्यायधीश सहित सुप्रीम कोर्ट के शीर्ष पांच जज भी इस अवधि के दौरान अदालतें लगाएंगे। 26 मई से 1 जून तक सीजेआई गवई, जरिए सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस जे के माहेश्वरी और जस्टिस बी वी नागरत्ना क्रमशः पांच पीठों का नेतृत्व करेंगे।

इस अवधि के दौरान शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। रजिस्ट्री सभी शनिवार (12 जुलाई को छोड़कर), रविवार और सार्वजनिक छुट्टियों पर बंद रहेगी। बता दें कि पहले की प्रथा के मुताबिक ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान सिर्फ दो अवकाश पीठ ही हुआ करती थीं और वरिष्ठ न्यायाधीशों की अदालतें नहीं लगती थीं।

admin

Related Posts

‘PM मोदी ने यूक्रेन पर परमाणु हमले को रोका’, किसने खोला राज? पुतिन को दी ये समझाइश

नई दिल्ली पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव बार्टोशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अंतरराष्ट्रीय भूमिका की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री मोदी…

महिला की मर्जी के बिना मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती अदालत, SC ने गर्भपात की मंजूरी दी

 नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में महिला के प्रजनन संबंधी अधिकारों और उसकी स्वायत्तता को सर्वोपरि माना है। कोर्ट ने शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवती को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 3 views
T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 2 views
अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार