कोलकाता में मेट्रो सुविधा का विस्तार, PM मोदी ने किया तीन नए रूट का शुभारंभ

कोलकाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के बाद पश्चिम बंगाल की यात्रा पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी ने कोलकाता में 13.61 किलोमीटर लंबे नवनिर्मित मेट्रो नेटवर्क और इन मार्गों पर मेट्रो सेवाओं का शुभारंभ किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से नोआपारा-जय हिंद विमानबंदर मेट्रो सेवा, सियालदह-एस्प्लेनेड मेट्रो सेवा और बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई। जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए पहला सीधा संपर्क भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, पीएम जेसोर रोड मेट्रो स्टेशन से जय हिंद बिमानबंदर और वापस मेट्रो की सवारी भी की है।

पीएम के साथ राज्यपाल और प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद
प्रधानमंत्री के साथ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार भी मौजूद थे। 'ग्रीन', 'येलो' और 'ऑरेंज' लाइनों में फैला 13.61 किलोमीटर लंबा यह नेटवर्क 1984 में शुरू हुई शहर की मेट्रो यात्रा में एक निर्णायक क्षण का प्रतीक है। अधिकारियों ने कहा कि इन नए रूटों से कोलकाता की जाम सड़कों पर भीड़भाड़ कम होने और लाखों लोगों के दैनिक आवागमन में बदलाव आने की उम्मीद है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज एक बार फिर मुझे पश्चिम बंगाल में विकास को गति देने का अवसर मिला… सभी खुश हैं कि कोलकाता के सार्वजनिक परिवहन में प्रगति हुई है… मैं इन विकास परियोजनाओं के लिए कोलकाता के लोगों को बधाई देता हूं।'

'कोलकाता जैसे हमारे शहर भारत के इतिहास की पहचान'
वहीं इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कोलकाता जैसे हमारे शहर भारत के इतिहास और हमारे भविष्य दोनों की समृद्ध पहचान है। आज जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है तब दमदम, कोलकाता इन शहरों की भूमिका बहुत बड़ी है… ये आयोजन इस बात का प्रमाण है कि आज का भारत अपने शहरों का कैसे कायाकल्प कर रहा है।'

बंगाल में टीएमसी के खिलाफ गुस्सा, जनता को भाजपा से उम्मीद
यह भी दिलचस्प है कि पश्चिम बंगाल दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता में टीएमसी के खिलाफ गुस्सा लगातार बढ़ रहा है, लोग भाजपा की ओर उम्मीद से देख रहे हैं। पीएम ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'मैं कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच आने को उत्सुक हूं। हर बीतते दिन के साथ टीएमसी के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल हमारे विकास एजेंडे के कारण भाजपा की ओर आशा से देख रहा है।'

 

admin

Related Posts

प्लेन यात्रा में पसंदीदा सीट पर अब अतिरिक्त पैसे नहीं चुकाने होंगे, नया बदलाव

 नई दिल्ली भारत में हवाई यात्रियों को जल्द ही छिपे हुए खर्चों से बड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि सरकार ने सीट चुनने पर लगने वाले एक्स्ट्रा चार्ज पर रोक…

अमेरिका ने 23 क्विंटल का बम गिराकर होर्मुज के हमलावरों पर किया हमला, ट्रंप ने खेल पलटा

वाशिंगटन  ईरान के साथ जंग में अमेरिका अकेला पड़ चुका है. उसका साथ कोई नहीं दे रहा है. ऐसे में अब अमेरिका ने अकेले ही ईरान से आर-पार की जंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी