चिकित्सा सेवाओं का विस्तार, बलिया में स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिली स्वीकृति

लखनऊ

 हर जिले में मेडिकल कालेज खोलने की योजना पर अमल करते हुए प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में अहम निर्णय लिया। बलिया में स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 437 करोड़ रुपये का बजट को स्वीकृति प्रदान कर दी।

नया स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए बलिया जिला कारागार की कुल 14.05 एकड़ जमीन दस मार्च 2025 को चिकित्सा शिक्षा विभाग के पक्ष में हस्तांतरित की थी।

संस्थान के लिए गठित सोसायटी का मेमोरेंडम व बाइलाज यथावत रखा गया। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने बताया कि स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज बलिया का व्यय 200 करोड़ रुपये से अधिक होने कारण व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित लागत 437 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंगलवार को कैबिनेट के सामने रखा गया, जिसे स्वीकृति मिल गई।

कहा कि मेडिकल कालेज के निर्माण से जनसामान्य को बेहतर इलाज मिलेगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेशभर में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार हो रहा है, जिसका लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक उच्चीकृत चिकित्सा पहुंचाई जा सके।

वहीं, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया मेडिकल कालेज का निर्माण बहुप्रतीक्षित है। कैबिनेट का निर्णय बलिया के लोगों को राहत पहुंचाने वाला है। प्रदेश में अब 82 मेडिकल कालेज हो गए हैं।

प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस बाबत कहा कि जिले के लिए यह बहुत बड़ी परियोजना है जिसे मुख्यमंत्री ने हरी झंडी देकर साधुवाद का काम किया है। मेडिकल कालेज कुल 14 एकड़ में बनेगा जिसमें जेल परिसर के ढाई एकड़ एरिया में अमर सेनानी चित्तू पांडेय स्मारक के निर्माण का भी प्रावधान किया गया है। ऐसे में मेडिकल कालेज के साथ इसका भी निर्माण जिले के सेनानियों के गरिमानुरुप कराया जाएगा। कहा कि मेडिकल कालेज के शिलान्यास की तिथि जल्द तय की जाएगी। इसमें प्रयास है कि इसका शिलान्यास मुख्यमंत्री से ही कराया जाए।

परिवहन विभाग के मंगलकारी हुआ मंगलवार
परिवहन मंत्री ने कहा मंगलवार का दिन परिवहन विभाग के लिए भी काफी महत्वपूर्ण और मंगलकारी रहा। कैबिनेट में मंगलवार को परिवहन विभाग के कुल तीन प्रस्ताव स्वीकृत हुए जिसमें पीपीपी मॉडल पर बनने वाले 49 बस अड्डे भी शामिल हैं। इन 49 बस अड्डों में बलिया के रसड़ा व बिल्थरारोड का भी बस अड्डा शामिल है जो पीपीपी मोड पर विकसित किया जाएगा। यह परियोजना भी बलिया के लिए काफी बड़ी है। कहा बलिया विकास के मामले में किसी भी दृष्टिकोण से पीछे नहीं रहेगा। चुनाव से पूर्व जो भी वादे किए गए हैं वो सभी पूरे किए जाएंगे।

 

admin

Related Posts

फसलों के नुकसान का आकलन कराने के साथ ही समयबद्ध ढंग से दिलाएं मुआवजा: मुख्यमंत्री

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जनपदों में निरंतर हो रही बारिश पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौसम विपरीत है, ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी निरंतर…

स्मार्ट मीटर विवाद, यूपी विद्युत नियामक आयोग ने प्रीपेड मीटर के लिए उपभोक्ता की सहमति को बताया जरूरी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक उपभोक्ता को उपभोक्ता आयोग से बड़ी राहत मिली है। बस्ती जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश अमरजीत वर्मा, सदस्य अजय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ईडन गार्डन, ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे के बीच होगी कप्तानी की जंग

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 2 views
ईडन गार्डन, ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे के बीच होगी कप्तानी की जंग

शुभमन गिल की वापसी, क्या हार का सिलसिला रोक पाएगी गुजरात टाइटन्स?

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 2 views
शुभमन गिल की वापसी, क्या हार का सिलसिला रोक पाएगी गुजरात टाइटन्स?

टेनिस रैंकिंग, सहजा यमलापल्ली को पीछे छोड़ वैष्णवी ने हासिल किया टॉप स्थान

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 1 views
टेनिस रैंकिंग, सहजा यमलापल्ली को पीछे छोड़ वैष्णवी ने हासिल किया टॉप स्थान

वर्ल्ड रिकॉर्ड, पलक और मुकेश की जोड़ी ने भारत को दिलाया स्वर्ण

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड रिकॉर्ड, पलक और मुकेश की जोड़ी ने भारत को दिलाया स्वर्ण

मुक्केबाजी चैंपियनशिप, भारत के 8 मुक्केबाज फाइनल में, 4 को मिला कांस्य

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 1 views
मुक्केबाजी चैंपियनशिप, भारत के 8 मुक्केबाज फाइनल में, 4 को मिला कांस्य

आईपीएल 2026 में आज दिल्ली और गुजरात की टक्कर, जीत की हैट्रिक पर डीसी की नजर, जीटी को पहली तलाश

  • By admin
  • April 8, 2026
  • 0 views
आईपीएल 2026 में आज दिल्ली और गुजरात की टक्कर, जीत की हैट्रिक पर डीसी की नजर, जीटी को पहली तलाश