अपने लिए तो सब जीते हैं, जो दूसरों के लिए जिए वही महापुरुष है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

भोपाल
उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि डॉ. हरीसिंह गौर ने भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज, जब पूरा देश संविधान दिवस मना रहा है, ऐसे समय में डॉ. गौर की भव्य प्रतिमा का अनावरण करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा, "अपने लिए तो सब जीते हैं, लेकिन जो दूसरों के लिए जिए, वही सच्चे अर्थों में महापुरुष होता है।" डॉ. गौर का जीवन अत्यंत प्रेरणादायक है। वे ज्ञान, कर्म और भक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अपनी पूरी संपत्ति विश्वविद्यालय की स्थापना में लगा दी, जिसका लाभ न केवल बुंदेलखंड बल्कि पूरे देश को मिल रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा, "सागर में भगवान के बाद यदि किसी की पूजा होती है तो वह डॉ. हरीसिंह गौर की।" उन्होंने समाज को शिक्षा के माध्यम से प्रकाश प्रदान किया। उनका जीवन और योगदान सदा आदर और सम्मान के योग्य है। उप मुख्यमंत्री ने सागर के शनि मंदिर चौराहे पर डॉ. हरीसिंह गौर की प्रतिमा का अनावरण किया।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि डॉ. हरीसिंह गौर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए जनमानस और प्रबुद्धजनों की मंशानुरूप जन-अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉ. गौर की मूर्ति उनकी संघर्षशीलता और जनकल्याण के योगदान के प्रति सम्मान का प्रकटीकरण है। मंत्री श्री राजपूत ने बताया कि डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय कभी पूरे भारत में चौथे स्थान पर था और आज भी अपनी प्रतिष्ठा को बनाए हुए है। सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता, विधायक श्री प्रदीप लारिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    भोपाल और जबलपुर में हल्की बारिश के साथ मध्य प्रदेश में 4 दिन का मौसम अलर्ट, 5 अन्य जिलों पर भी असर

    भोपाल   मध्यप्रदेश में मौसम इस समय 'दोहरी रंगत' दिखा रहा है। एक तरफ जहां गुलाबी ठंड की विदाई का समय है, वहीं दूसरी ओर आसमान से बरसती आफत ने प्रदेशवासियों…

    भीषण सड़क हादसा भिंड में, बस-वन की टक्कर से 5 मौतें और 7 घायल

    भिंड  मध्य प्रदेश के भिंड में शुक्रवार देर रात बस और वैन आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 अन्य लोग गंभीर रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    भारत-पाक की टक्कर ने मचाया धमाल: लाइव दर्शकों के मामले में रचा नया कीर्तिमान

    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

    सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 3 views
    चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला