सड़क पर हर कदम की जिम्मेदारी आपकी, युवाओं को सोनू सूद का जागरूकता संदेश

मुंबई,

 दिल्ली समेत कई राज्यों में ऐसे केस सामने आए, जहां तेज स्पीड और नाबालिग बच्चों द्वारा गाड़ी चलाने से लोगों की जान चली गई। हाल ही में द्वारका में एक नाबालिग ने एलयूवी से 23 वर्षीय युवक को कुचल दिया था और युवक की मां से सोशल मीडिया पर इंसाफ की गुहार लगाई थी। इसी मुद्दे को लेकर अब सोनू सूद ने युवाओं और माता-पिता से खास अपील की है। उन्होंने साफ कहा है कि किसी को हक नहीं है कि वह सड़क पर चलने वाले लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करे।

हमेशा की तरह सोनू सूद ने एक बड़े सामाजिक मुद्दे पर बात की है। एक बच्चे के पिता होने के नाते, अभिनेता ने इस बात के प्रति संवेदनशीलता दिखाई कि स्कूल के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा भी कितनी अहम है। उन्होंने सड़कों पर गाड़ी चलाने वाले युवाओं से अपील की है कि वो अपनी गाड़ी की स्पीड को नियंत्रित रखें।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर कहा, “आज हम ऐसी जिंदगी जी रहे हैं, जहां सड़क पर चलने वाले लोगों की जिंदगी आपके हाथों में है। कितनी तेजी से आप रेस बढ़ाते हैं और कितनी तेजी से ब्रेक को दबाते हैं, यह तय करता है कि सामने वाला कितना जिएगा।”

उन्होंने आगे कहा, मेरी सभी बच्चों से गुजारिश है कि जो बच्चे गाड़ी सीखना चाहते हैं और उनकी उम्र नहीं हुई है, वो इंतजार करे, सही समय का। वहीं माता-पिता को ध्यान रखने की जरूरत है कि वाहन की चाबी कहां है क्योंकि बच्चे मौका देखते ही वाहन की चाबी लेकर निकल जाते हैं और फिर होते हैं घातक एक्सीडेंट।”

अभिनेता के पोस्ट को यूजर्स का भी समर्थन मिल रहा है, और उनका कहना है कि आज की जनरेशन जल्दी बड़ा होना चाहती है, और यही कारण है कि देश में दुर्घटनाओं का सिलसिला तेजी से बढ़ रहा है।

बता दें कि इससे पहले सोनू सूद ने संयुक्त अरब अमीरात में फंसे लोगों की मदद का एलान किया था। उन्होंने वहां फंसे किसी भी देश के नागरिक को सीधा उनसे कांटेक्ट करने के लिए कहा था। अभिनेता वहां फंसे उन लोगों की मदद कर रहे हैं, जिनके पास घर नहीं है और किसी सुरक्षित स्थान से दूर हैं। अभिनेता कोविड के समय से ही लोगों की मदद का काम कर रहे हैं। चाहे महामारी हो या फिर बाढ़, हर परिस्थिति में वह लोगों की सहायता के लिए तैयार हैं।

 

admin

Related Posts

पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ पास सेंसर, U/A सर्टिफिकेट के साथ 19 मार्च को रिलीज

  हैदराबाद,  तेलुगु पावर स्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ की रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को बिना…

एक्ट्रेस Hansika Motwani की शादी खत्म, सहेली के एक्स से हुई थी शादी, अब हुआ तलाक

मुंबई  सेलेब्रिटीज के तलाक की लिस्ट में अब एक नाम अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का भी जुड़ गया है। हंसिका का पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है। काफी वक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 0 views
फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो बोले– वर्ल्ड कप 2026 में ईरान टीम का स्वागत करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 0 views
क्रिकेट सितारों की मौजूदगी में होगी कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में खास इंतजाम

टोटेनहम पर भारी पड़ा एटलेटिको मैड्रिड, चैंपियंस लीग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 2 views
टोटेनहम पर भारी पड़ा एटलेटिको मैड्रिड, चैंपियंस लीग मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज

जब फ्लाइट छूट गई… थर्ड एसी में छिपकर घर पहुंचे शिवम दुबे, खुद सुनाई दिलचस्प कहानी

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 0 views
जब फ्लाइट छूट गई… थर्ड एसी में छिपकर घर पहुंचे शिवम दुबे, खुद सुनाई दिलचस्प कहानी

न्यूजीलैंड महिला टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 200 रन से हराया

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 0 views
न्यूजीलैंड महिला टीम ने 3-0 से जीती वनडे सीरीज, जिम्बाब्वे को तीसरे वनडे में 200 रन से हराया

सिनर का शानदार प्रदर्शन, फोंसेका को हराकर इंडियन वेल्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह

  • By admin
  • March 11, 2026
  • 0 views
सिनर का शानदार प्रदर्शन, फोंसेका को हराकर इंडियन वेल्स ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह