प्रदेश में केश शिल्पी समाज के विकास के लिये हर संभव प्रयास होंगे

भोपाल 
आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास श्री संकेत एस. भोंडवे ने आज रविंद्र भवन स्थित अंजनी हॉल में आयोजित केश शिल्पी समाज की विशेष बैठक में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केश शिल्पी समाज के विकास के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग नवाचार, सूचना प्रौद्योगिकी, मोबाइल ऐप और एग्रीगेटर तकनीकों का युग है। केश शिल्पी समाज को इन आधुनिक उपकरणों के साथ तालमेल बैठाते हुए आगे आना होगा।

आयुक्त नगरीय प्रशासन ने कहा कि समाज में कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं होता, लेकिन जो जितना सीखेगा, उतना ही लाभ उठायेगा और अपनी दक्षता को बढ़ा सकेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, छात्रवृत्ति, लाड़ली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाने की अपील केश शिल्पी समाज से की। आयुक्त ने कहा कि केश शिल्पी समाज का पात्र व्यक्ति यदि सरकारी योजनाओं से वंचित है, तो उस वर्ग को लाभ दिलाने की जिम्मेदारी केश शिल्पी मण्डल की है।

नगर निगम क्षेत्र में लगाये जायेंगे 5 लाख पौधे
आयुक्त नगरीय प्रशासन ने कहा कि अमृत हरित महा-अभियान के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिये व्यापक स्तर पर पौध-रोपण किया जायेगा। पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी जायेगी। उन्होंने केश शिल्पी समाज के प्रतिनिधियों से प्रत्येक नगर निगम क्षेत्र में कम से कम 5 लाख पौध-रोपण करने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण में पौध-रोपण करने को अनिवार्य किया गया है। बिल्डिंग परमीशन में यह शर्त लागू कर दी गयी है। कार्यक्रम में केश शिल्पी मण्डल के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर वर्मा ने मण्डल की गतिविधियों की जानकारी दी।

 

  • admin

    Related Posts

    राइस मिल उद्योग पर आर्थिक संकट, प्रदेश में 700 मिलें हुईं बंद!

     भोपाल  मध्य प्रदेश का राइस मिल उद्योग इन दिनों गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है। प्रदेश की करीब 1200 राइस मिलों में से लगभग 700 मिलें बंद हो चुकी…

    ग्वालियर के आमखो-कस्तूरबा रोड पर एक साल तक रहेगा बंद, ट्रैफिक डायवर्जन के लिए नया प्लान जारी

     ग्वालियर  शहर की चिकित्सा व्यवस्था को आधुनिक बनाने और अस्पतालों के बीच निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए हजार बिस्तर अस्पताल को कमलाराजा (KRH) एवं जयारोग्य अस्पताल (JAH) से अंडरपास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    मनीषा चौहान के गोल से भारत पहुंचा हॉकी विश्व कप क्वालीफायर फाइनल में

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    मनीषा चौहान के गोल से भारत पहुंचा हॉकी विश्व कप क्वालीफायर फाइनल में

    बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 2 views
    बुमराह-हेजलवुड को धूल चटाने वाला खिलाड़ी बनेगा भारत का सबसे युवा डेब्यूटेंट?

    चेन्नई vs कोलकाता: गायकवाड़-सैमसन की जोड़ी vs रहाणे की टीम, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    चेन्नई vs कोलकाता: गायकवाड़-सैमसन की जोड़ी vs रहाणे की टीम, कौन मारेगा बाजी?

    प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम हुई नतमस्तक

    • By admin
    • April 14, 2026
    • 1 views
    प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की बेजोड़ गेंदबाजी के सामने राजस्थान की टीम हुई नतमस्तक

    ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 3 views
    ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में किया बंपर इजाफा, जानें चैम्पियन को मिलने वाली राशि

    आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 3 views
    आज वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर बढ़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कितने रन की जरूरत और कौन सा रिकॉर्ड टूटेगा