गरबा पंडाल में हर आने वाले के माथे पर तिलक, गोमूत्र का प्रसाद … चिंटू वर्मा के बयान, भड़की कांग्रेस

इंदौर
नवरात्र से पहले गरबा आयोजन की तैयारियां जोरों पर है। इस पर मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा का एक बयान चर्चा में बना हुआ है।

चिंटू वर्मा के अनुसार, विधर्मियों को रोकने के लिए गरबा पंडाल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के माथे पर तिलक लगाया जाए। पंडालों में गोमूत्र प्रसाद के रूप में दिया जाए। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि गरबा माता की आराधना का पर्व है। इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होना चाहिए।

उनके मुताबिक, माता की आराधना हमारी बहन और बेटियां करती हैं। हम पंडालों में प्रसाद वितरण करते हैं, तो गो माता जो हमारी माता है, गोमूत्र हम पीते हैं, उसे प्रसाद स्वरूप सभी को देना चाहिए।

गरबा पंडाल में पहचान पत्र अनिवार्य हो, सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध रहें

इस बीच अलीराजपुर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास को ज्ञापन दिया है। इसमें मांग की गई है कि गरबा पंडाल में प्रवेश के लिए पहचान पत्र अनिवार्य हो। गैर हिंदू समुदाय के लोगों का प्रवेश सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए। गरबा पंडाल में सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जाएं।

ज्ञापन में मांग की गई है कि गरबा पंडाल में अमर्यादित बोल वाले गीत पूरी तरह प्रतिबंधित किए जाएं। गरबा पंडाल से लेकर पहुंच मार्ग तक सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाए। विवादित कलाकार अथवा गैर हिंदू अतिथि को गरबा उत्सव कार्यक्रम में आमंत्रित न किया जाए।

गरबा स्थल पर प्रतिदिन बाल स्वरूप कन्या का पूजन हो। पंडाल में गैर सामाजिक तत्वों द्वारा मोबाइल फोन या अन्य माध्यम से वीडियोग्राफी पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए।

admin

Related Posts

युवाओं के लिये बनेगा खेल स्टेडियम, बरही में बनेगा वॉलीबॉल का इंडोर स्टेडियम: CM यादव

कटनी में शीघ्र खुलेगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों को सिंचाई के लिए दिन में भी मिलेगी बिजली युवाओं के लिये बनेगा खेल स्टेडियम बरही में बनेगा वॉलीबॉल…

एमपी में 23 मार्च तक रिजल्ट घोषित होगा, 1 अप्रैल से स्कूल खुलेंगे, ड्रॉप-आउट रोकने के लिए शिक्षक करेंगे घर-घर संपर्क

भोपाल मध्य प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं. लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) से मिली जानकारी के अनुसार 8वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा के परीक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

  • By admin
  • March 14, 2026
  • 2 views
इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे