बिजली सखी योजना से हो रही हर महीने 50000 रुपये तक कमाई, समझिए पूरा गणित

इलाहबाद
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक छोटा सा गांव है सिलाऔता और इसी गांव में रहती हैं राजश्री शुक्ला। राजश्री ने पिछले कुछ वर्षों के भीतर ही अपनी और अपने परिवार की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है। इतना ही नहीं, उनकी कामयाबी को देखकर गांव की दूसरी महिलाएं भी उनके रास्ते पर चल पड़ी हैं। इस बदलाव की वजह है बिजली सखी योजना, जिसके जरिए राजश्री आर्थिक तौर पर सशक्त होकर हर महीने 50 हजार रुपये से ज्यादा तक की कमाई कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मई 2020 में शुरू हुई 'बिजली सखी' पहल ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर दे रही है। इस योजना को 'बैंकिंग सखी' योजना की सफलता से प्रेरित होकर शुरू किया गया था। राजश्री बताती हैं कि दो महीने पहले ही जुलाई 2024 में उन्हें 81,900 रुपये कमीशन मिला था। इस कमीशन के साथ ही वह प्रदेश की टॉप 10 'बिजली सखियों' में शामिल हुईं।

30 हजार से ज्यादा महिलाएं जुड़ीं
'बिजली सखी' बनकर राजश्री गांव के हर घर जाकर बिजली का बिल लेती हैं और उसे समय पर पास के बिजली घर पर जमा करा देती हैं। इससे लोगों को लाइन में लगने से छुटकारा मिल जाता है और राजश्री को अच्छी आमदनी भी हो जाती है। राजश्री जैसी उत्तर प्रदेश की 30 हजार से ज्यादा महिलाओं को इस योजना ने सशक्त बनाया है।

4 साल में महिलाओं ने कमाए 14.6 करोड़
लगभग 10,500 'बिजली सखियों' ने पिछले चार वर्षों के भीतर ही 1120 करोड़ रुपये से ज्यादा के बिजली बिल जमा किए और 14.6 करोड़ रुपये कमीशन कमाया। इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार ने मई 2020 में कोविड महामारी की पहली लहर के बाद की थी। योजना का मकसद था उन ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना, जो पढ़ी-लिखी तो हैं लेकिन घर पर ही रहती हैं।

75 जिलों के सभी ब्लॉक में लागू
इस पहल का एक बड़ा फायदा यह भी हुआ है कि लेट बिल जमा होने से बिजली वितरण कंपनियों को होने वाला नुकसान कम हो गया। 1 फरवरी 2020 को आठ जिलों में एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरुआत हुई। बाद में इसके अच्छे परिणामों को देखते हुए सरकार ने इसे उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के सभी 826 ब्लॉकों में लागू करने का फैसला किया।

शुरुआत में कितनी कमाई
राजश्री बताती हैं कि वह 2020 में 'राधा स्वयं सहायता समूह' से जुड़ीं और उन्हें बिजली बिल जमा करने का काम सौंपा गया। शुरुआत में उन्हें 30,000 रुपये की कमाई हुई। धीरे-धीरे उनके पास उन महिलाओं के फोन आने लगे, जो बिजली बिल जमा करने में उनकी मदद चाहती थीं। इसके साथ ही उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी काफी बदलाव आया।

कितने बिल पर कितना कमीशन
बिजली सखी योजना के तहत ग्रामीण इलाकों की महिलाएं 2000 रुपये तक के हर बिल भुगतान पर 20 रुपये का कमीशन कमाती हैं। 2000 रुपये से ज्यादा के बिल पर एक प्रतिशत कमीशन मिलता है। इसी तरह शहरी इलाकों में 'बिजली सखियों' को 3000 रुपये तक के प्रत्येक बिल के लिए 12 रुपये मिलते हैं और 3,000 रुपये से ज्यादा के बिल पर 0.4 प्रतिशत कमीशन मिलता है।

  • admin

    Related Posts

    शादीशुदा पुरुष का लिव-इन में रहना अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने मैरिड कपल की याचिका पर दिया फैसला

     प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. हाईकोर्ट ने कहा है कि एक शादीशुदा पुरुष का लिव-इन रिलेशनशिप में रहना कोई अपराध नहीं है.…

    हाई कोर्ट ने पादरी को दी फटकार: अपने धर्म को सच बताना संविधान के खिलाफ माना

     इलाहाबाद धर्मों को लेकर बड़ी टिप्पणी करते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा कि कई भी धर्म यह दावा नहीं कर सकता कि केवल वही सच है। हाई कोर्ट ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    रॉयल चैलेंजर्स ने रायपुर को चुना सेकेंड होम, विराट को मिला एक और नया घर

    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 2 views
    IPL सीजन 19 का आगाज़: कोहनी और क्लासेन की टक्कर से पहले बेंगलुरु में बारिश का अलर्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    कोच्चि स्टेडियम का ‘गेट लॉक’: क्या प्रशासनिक लापरवाही भारतीय फुटबॉल की साख पर पड़ रही है भारी?

    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    ‘सुरक्षा से बढ़कर कोई टूर्नामेंट नहीं’: दिग्गज चेस खिलाड़ी कोनेरू हम्पी ने कैंडिडेट्स से नाम वापस लिया

    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 0 views
    RR और CSK में नए चेहरों की एंट्री: आईपीएल रिप्लेसमेंट के वो नियम जो बदल देते हैं खिलाड़ियों की किस्मत

    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI

    • By admin
    • March 27, 2026
    • 1 views
    IPL 2026: क्यों रद्द हुई ओपनिंग सेरेमनी? चिन्नास्वामी हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा BCCI