हर दिन एक मतदाता को मिलेगा 10 लाख डॉलर का इनाम, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में एलन मस्क का चौंकाने वाला एलान

वॉशिंगटन.

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने अमेरिकी मतदाताओं से वादा किया है कि राष्ट्रपति चुनाव तक हर दिन किसी एक मतदाता के 10 लाख डॉलर जीतने का मौका है। उन्होंने इसके लिए शर्त का एलान करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति उनकी अमेरिकी संविधान का समर्थन करने वाली याचिका के लिए हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेगा, उनमें से किसी एक अमेरिकी मतदाता को 10 लाख डॉलर का इनाम मिलेगा।

मस्क ने कहा कि चुनाव की तारीख- 5 नवंबर तक हर दिन जारी रहेगा। मजेदार बात यह है कि मस्क ने शनिवार को इस एलान के साथ ही अपनी याचिका के समर्थन में हस्ताक्षर करने वाले एक मतदाता को 10 लाख डॉलर का चेक भी थमाया। यह व्यक्ति पेंसिलवेनिया में मस्क की रैली में शामिल हुआ था, जो कि राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में आयोजित की गई थी। मस्क की याचिका का समर्थन करने के बाद जॉन ड्रेहर नाम के शख्स को पहले दिन मिलियन डॉलर (10 लाख डॉलर) का इनाम देने का एलान किया गया।

खुलकर ट्रंप के समर्थन में अभियान चला रहे मस्क
एलन मस्क जॉन को चेक थमाते हुए कहा कि उसे पता भी नहीं था कि उन्हें ये इनाम मिलने वाला है। तो आपका स्वागत है। बता दें कि अरबपति एलन मस्क राष्ट्रपति चुनाव में लगातार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन के लिए अभियान चला रहे हैं। डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस को हराने के लिए मस्क का पैसे इस्तेमाल करने का यह कदम काफी अनोखा माना जा रहा है। मस्क ने ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान के लिए अपने संगठन अमेरिका पीएसी शुरू किया था। यह राजनीतिक संस्थान डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टी के बीच टकराव वाले राज्यों में रजिस्टर्ड वोटरों को अपने साथ लाने की कोशिश में जुटा है। हालांकि, इन राज्यों में यह काम बिल्कुल भी आसान नहीं है।

सात करोड़ से अधिक दान दिया
एलन मस्क राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के कट्टर समर्थक बनकर उभरे हैं। पूर्व राष्ट्रपति को व्हाइट हाउस में वापस लाने के लिए उनकी राजनीतिक कार्रवाई समिति को 7.5 करोड़ डॉलर का दान दिया। इस दान ने मस्क को 2024 चक्र के सबसे बड़े खर्च करने वालों में से एक बना दिया।

admin

Related Posts

हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा पशुपतिनाथ: महाशिवरात्रि पर नेपाल-भारत के श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़

काठमांडू नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों हिंदू श्रद्धालु श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ पहुंचे। फल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को मनाया जाने…

‘वह केवल पेट बढ़ा रहे हैं’, हंगरी के प्रधानमंत्री पर जेलेंस्की का तीखा तंज

वाशिंगटन. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लगभग तीन साल पूरे हो गए हैं। जेलेंस्की लगातार यूरोपीय देशों को रूस के प्रति आगाह करते हुए अपनी सैन्य क्षमता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
महामुकाबले के मद्देनज़र कोलंबो छावनी में तब्दील, पुलिस-बल तैनात, हर गतिविधि पर नजर