बीच समंदर में यूजिनी बुशार्ड का बिकिनी लुक, कभी रैकेट से बिखेरती थी जीत की कहानियां

न्यूयॉर्क

टेनिस कोर्ट को अलविदा कह चुकीं कनाडा की यूजिनी बुशार्ड एक बार फिर सुर्खियों में हैं. रैकेट भले ही हाथ से छूट गया हो, पर उनका ग्लैम गेम अभी भी फुल स्विंग में है. उनकी ताजा इंस्टाग्राम तस्वीरों ने इंटरनेट को चकाचौंध कर दिया.. 31 साल की पूर्व विम्बलडन फाइनलिस्ट टाइनी लेपर्ड प्रिंट बिकिनी में मियामी की धूप में नहाती, लक्जरी बोट पर बेहद आत्मविश्वास और स्टाइल के साथ पोज देती नजर आईं जैसे ही बुशार्ड ने ये तस्वीरें शेयर कीं, कमेंट सेक्शन में धमाका हो गया. फैन्स लाइक्स और रिएक्शंस की झड़ी लगा बैठे- किसी ने उत्साह में लिखा, 'Christmas came early!' तो कोई बस सन्न रह गया और बोल पड़ा, 'Good lord…' वहीं कई प्रशंसकों ने उन्हें प्यार से नवाजते हुए कहा, 'Beautiful champion Genie.' कुछ ही मिनटों में पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया.

टेनिस से संन्यास लिए अभी कुछ ही महीने हुए हैं, लेकिन बुशार्ड की लाइफ पूरी तरह नए रंगों में खिल रही है. ताजा तस्वीरों में वे मियामी की सुनहरी धूप में लक्जरी बोट पर दोस्तों संग आराम फरमाती दिखती हैं- चेहरे पर वही दमकती, कॉन्फिडेंट मुस्कान, जिसे दुनिया ने पहली बार विम्बलडन 2014 में देखा था. कोर्ट भले छूट गया हो, लेकिन उनका ग्लैम और चार्म आज भी उतना ही चमकदार है.
       
उनका लेपर्ड प्रिंट बिकिनी लुक कैज़ुअल ग्लैमर का ऐसा तड़का पेश करता है, जो उनके पोस्ट-टेनिस फेज की नई, बेफिक्र और आत्मविश्वासी ऊर्जा को पूरी तरह उभार देता है. यूजर्स के लिए बोनस यह था कि बुशार्ड ने पूरा फोटो डंप शेयर किया- क्लोज-अप, कैंडिड और सन-किस्ड पलों से भरा हुआ.          
      
2014 में 20 साल की उम्र में विम्बलडन फाइनल खेलने वाली बुशार्ड को उस वक्त टेनिस का अगला ग्लोबल सुपरस्टार माना जा रहा था. वही साल- ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन की सेमीफाइनल रन. दुनिया की नंबर 5 रैंक… लेकिन इसके बाद चोटें और लगातार संघर्ष. करियर फिसलता गया और फिर मॉडलिंग व ब्रांडिंग की दुनिया ने उन्हें नई पहचान दी.      
                
आज भी बुशार्ड की लोकप्रियता कम नहीं हुई है. 2.3 मिलियन फॉलोअर्स उनकी हर पोस्ट पर टूट पड़ते हैं. पिकलबॉल, मॉडलिंग और सोशल मीडिया- Genie का नया अवतार पुराने ग्लैमर से कहीं ज्यादा चमकदार लगता है. उनकी मियामी वाली ये बिकिनी तस्वीरें इसका एक और सबूत हैं कि कोर्ट से भले ही वो दूर हों, लेकिन फैन्स के दिलों में उनका खेल और उनका करिश्मा दोनों आज भी टॉप पर हैं. (

admin

Related Posts

IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

बेंगलुरु आईपीएल की सबसे चर्चित टीमों में से एक और मौजूदा डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब नए मालिकों के हाथों में चली गई है. आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स…

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

नई दिल्ली पिछले कई आईपीएल सीजन से पहले ये सवाल जरूर उठता है कि क्या इस बार भी महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे। जब ये साफ हो जाता है कि हां,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

  • By admin
  • March 25, 2026
  • 0 views
IPL की डिफेंडिंग चैम्पियन RCB बिकने के बाद 16,706 करोड़ में, जानें नया मालिक कौन है

इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
इम्पैक्ट प्लेयर बनकर उतरे धोनी, आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल – ‘ये तरीका सही नहीं’

आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 2 views
आईपीएल 2026 से पहले गरजा विराट कोहली का बल्ला, इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम

भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
भगदड़ के शिकार दर्शकों को श्रद्धांजलि: चिन्नास्वामी में 11 सीटें स्थायी रूप से रहेंगी खाली

दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 0 views
दिल्ली गोल्फ क्लब मेंबर्स लीग का पांचवां संस्करण 26 मार्च से

महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका

  • By admin
  • March 24, 2026
  • 1 views
महिला टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, युवा चेहरों को मौका