नवरात्र व्रत में हेल्दी और एक्टिव रहने के लिए ज़रूरी डाइट टिप्स

शारदीय नवरात्र का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में देवी के नौ रूपों की आराधना होती है। भक्तजन इस दौरान पूजा-पाठ करते हैं और उपवास भी करते हैं। कुछ पूरे नौ दिनों का उपवास करते हैं, कुछ नवरात्र के पहले और आखिरी दिन उपवास करते हैं, तो कुछ नौ दिनों तक दिन में सिर्फ एक ही बार अन्न खाते हैं।

आध्यात्मिक और शारीरिक शुद्धि के लिए व्रत रखना जरूरी माना जाता है, लेकिन लंबे समय तक उपवास रखने से शरीर में कमजोरी, थकान और चक्कर आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आपकी डाइट (Navratri Diet Tips) ऐसा हो जो आपको भरपूर एनर्जी दे और आपके तन-मन को फिट रखे। आइए जानते हैं कुछ जरूरी डाइट टिप्स जिन्हें अपनाकर आप व्रत के दौरान भी खुद को एनर्जेटिक बनाए रख सकते हैं।

हाइड्रेशन है सबसे जरूरी
व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। इसलिए दिन में कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, दही और ताजे फलों के जूस भी पीते रहें। ये न केवल आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करेंगे, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस भी बनाए रखेंगे, जिससे कमजोरी महसूस नहीं होगी।

छोटे-छोटे अंतराल में कुछ न कुछ खाएं
अगर आप पूरे दिन में सिर्फ एक बार ही भोजन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है और कमजोरी आ सकती है। इससे बचने के लिए कोशिश करें कि हर 2-3 घंटे में कुछ हल्का-फुल्का जरूर लें। आप फल, मेवे, साबुदाना के चिप्स या एक गिलास दूध ले सकते हैं। इससे शरीर को लगातार एनर्जी मिलती रहेगी।

पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें
व्रत में केवल फलाहार पर निर्भर रहने वाले लोगों के लिए जरूरी है कि वे अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करें। ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट, काजू; सीड्स जैसे कद्दू के बीज; और फल जैसे केला, सेब, नाशपाती खाएं। इनमें मौजूद नेचुरल शुगर, विटामिन और मिनरल्स शरीर को एनर्जी देंगे।

सही समय पर सेंधा नमक खाएं
अगर आप दिन में एक बार सेंधा नमक वाला खाना खाते हैं, तो उसे सुबह के समय लेना ज्यादा फायदेमंद होगा। दिन के समय शरीर को ज्यादा एनर्जी और सोडियम की जरूरत होती है। सेंधा नमक शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

व्रत खोलते समय रखें सावधानी
नौ दिन के व्रत के बाद पेट थोड़ा सेंसिटिव हो जाता है। ऐसे में व्रत खोलते समय हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाना चाहिए। तली-भुनी या भारी चीजों से परहेज करें। व्रत खोलने के लिए सबसे पहले नारियल पानी, छाछ या फलों का जूस लें। कुछ देर बाद हल्का खाना जैसे फल, दही, या सब्जियों का सूप ले सकते हैं।

नवमी के प्रसाद में संयम बरतें
नवमी के दिन बनने वाले स्वादिष्ट प्रसाद जैसे पूरी, चना, हलवा आदि देखकर अक्सर लोग ज्यादा खा लेते हैं, जिससे पेट खराब हो सकता है। इन चीजों को सीमित मात्रा में ही खाएं, खासकर अगर आपने नौ दिनों का उपवास रखा है। साथ ही, प्रसाद लेने के बाद हल्का खाना करें और अगले दिन ही सामान्य खाना-पीना शुरू करें।

 

  • admin

    Related Posts

    ट्रेंड नहीं, सेहत चुनें—आंखों पर सोच-समझकर पहनें चश्मा

    आंखों की रोशनी धूमिल होने या किसी अन्य प्रकार की समस्या होने पर विशेषज्ञ चश्मा या लेंस लगाने की सलाह देते हैं। कई लोगों को तेज धूप की वजह से…

    गर्मियों में कूल नींद का फॉर्मूला! एक्सपर्ट ने बताए सुकून भरी नींद के असरदार उपाय

    मौसम में बदलाव का असर नींद पर पड़ता है। ऐसा देखा गया है कि गर्मी में लोग सर्दी के मुकाबले कम सोते हैं और इसका सीधा असर उनकी दिनचर्या पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 2 views
    पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बांग्लादेश क्रिकेट में नया विवाद, ICC लगाएगी बैन चेतावनी, सरकार को मिली हिदायत

    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    बैडमिंटन कोर्ट से ओलंपिक पोडियम तक, भारतीय महिला खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी

    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी

    • By admin
    • March 17, 2026
    • 3 views
    सलमान आगा के रन आउट पर गरमाया माहौल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन ने बांग्लादेश को सुनाई खरी-खोटी