निवेशकों में उत्साह, ₹102 प्राइस बैंड IPO का GMP चढ़ा, आज से खुलेगा ऑफर

नई दिल्ली 
आप भी इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानी आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अगले सप्ताह कई कंपनी के आईपीओ निवेश के लिए ओपन हो रहे हैं। इनमें से एक रीगल रिसोर्सेस लिमिटेड का इश्यू भी है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 अगस्त को खुलेगा। यह इश्यू गुरुवार, 14 अगस्त को बंद होगा। आईपीओ के लिए प्रति इक्विटी शेयर 96 रुपये से 102 रुपये के बीच कीमत तय की है। हर शेयर का फेस वैल्यू पांच रुपये है।

क्या है डिटेल
कंपनी के बयान के मुताबिक, निवेशक कम से कम 144 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद 144 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल दोनों हैं। इसमें कंपनी के प्रवर्तकों और प्रवर्तक समूह के शेयरहोल्डर 94,12,000 इक्विटी शेयर बेचेंगे। नये शेयर जारी करने से प्राप्त 210 करोड़ रुपये में से 159 करोड़ रुपये तक का इस्तेमाल कंपनी के कुछ कर्ज को चुकाने या उसका आंशिक भुगतान करने के लिए होगा।

क्या चल रहा GMP?
Investorgain.com के मुताबिक, रीगल रिसोर्सेस आईपीओ ग्रे मार्केट में ₹22 के प्रीमियम पर उपलब्ध है। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की 124 रुपये पर लिस्टिंग हो सकती है। यानी पहले ही दिन निवेशकों को 22% तक का मुनाफा हो सकता है। बता दें कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मुख्यालय वाली रीगल रिसोर्सेस देश में मक्का आधारित विशेष उत्पादों की सबसे बड़ी विनिर्माताओं में से एक है। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का परिचालन राजस्व 52.52 प्रतिशत बढ़कर 915.16 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 600.02 करोड़ रुपये था। आलोच्य वित्त वर्ष में शुद्ध लाभ दोगुना से अधिक होकर 47.67 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2023-24 में 22.14 करोड़ रुपये था।

 

  • admin

    Related Posts

    AI क्रांति की तैयारी: 10 लाख करोड़ लगाएगा रिलायंस ग्रुप, हाई-टेक नौकरियों की होगी बाढ़ – मुकेश अंबानी

    नई दिल्ली अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने गुरुवार को घोषणा की कि जियो और रिलायंस इंडस्ट्रीज अगले सात वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में संयुक्त रूप से 10 लाख करोड़…

    स्टॉक मार्केट क्रैश: सेंसेक्स में 1200+ अंकों की गिरावट, निफ्टी 25500 से नीचे बंद

    मुंबई अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच गुरुवार को भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 0 views
    खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग बनेगा भारत की खेल क्रांति का केंद्र

    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    फ्लॉप शो जारी: अभिषेक शर्मा तीन मैच में शून्य पर आउट, टीम इंडिया मुश्किल में

    कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 2 views
    कैनोइंग में छतरपुर की बेटी का कमाल, 18 साल की उम्र में 20 मेडल जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    • By admin
    • February 20, 2026
    • 1 views
    टी20 वर्ल्ड कप 2028 का शेड्यूल साफ, भारत सहित 12 टीमों की एंट्री पक्की, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मेजबान

    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    शिखर धवन दूसरी शादी कर रहे, आयरलैंड की सोफी को बनाएंगे दुल्हन, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 2 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’