आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को सुगम तरीके से हितलाभ करें सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल.
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि आयुष्मान भारत योजना के हितग्राहियों को सुगम तरीके से हितलाभ सुनिश्चित किया जाये। उन्हें अनावश्यक तकलीफ़ों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है और यह एक वरदान है। इसके विधिवत् क्रियान्वयन के लिए सतत निगरानी रखें। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उप स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन और सशक्तीकरण कार्यों की समीक्षा की और समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। सीईओ आयुष्मान भारत योजना और संचालक (प्रोजेक्ट) स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग डॉ. योगेश भरसट ने उप मुख्यमंत्री को अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।

वरिष्ठ नागरिकों के वयवंदना कार्ड की प्रगति में मध्यप्रदेश शीर्ष पर
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में अब तक 4 करोड़ 20 लाख हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं और 38 लाख से अधिक उपचार सेवाओं से हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। वहीं, 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड (वयवंदना कार्ड) की प्रगति में मध्यप्रदेश शीर्ष पर है। अब तक मध्यप्रदेश में 12,11,527 वयवंदना कार्ड वितरित किए गए हैं। उज्जैन जिले में 68,573, इंदौर में 65,505, बालाघाट में 50,405, राजगढ़ में 44,560 और छिंदवाड़ा में 41,687 कार्ड वितरित किए गए हैं।

  • admin

    Related Posts

    गाड़ी मॉडिफिकेशन पर नई चेतावनी, चालान और इंश्योरेंस संबंधी दिक्कतें बढ़ेंगी

    इंदौर. इंदौर शहर में गाड़ियों को स्टाइलिश बनाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। एलईडी लाइट, तेज आवाज वाले साइलेंसर, हाई पावर म्यूजिक सिस्टम और स्ट्रक्चर में बदलाव युवाओं…

    शिक्षा में सख्ती: MP बोर्ड ने 5वीं-8वीं के 1.29 लाख फेल छात्रों के लिए मई में पुनः परीक्षा तय की

    भोपाल प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम में इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। दोनों कक्षाओं के करीब 1.29 लाख विद्यार्थी 33 प्रतिशत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    • By admin
    • April 6, 2026
    • 0 views
    RCB के सामने CSK की हार, डेविड के दम पर टीम ने तीसरी जीत दर्ज की

    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 4 views
    टेस्ट क्रिकेट में बादशाहत बचाने को एक्शन मोड में बोर्ड, गंभीर और अगरकर की देखरेख में तैयार होगा 64 खिलाड़ियों का पूल

    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    थ्रिलर मैच में लखनऊ विजयी: अंतिम ओवर में पलटा खेल, ऋषभ पंत छाए

    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 2 views
    केकेआर बनाम पंजाब किंग्स प्रीव्यू, स्पिन तिकड़ी के फ्लॉप शो से परेशान कोलकाता को फॉर्म में चल रही पीबीकेएस से कड़ी चुनौती

    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    आईपीएल 2026, राजीव गांधी स्टेडियम में आज महामुकाबला, क्या घर में लखनऊ को हरा पाएगी SRH?

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 3 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?