रणथंभौर में टाइगर सफारी का उठाया लुत्फ, राजस्थान-सवाई माधोपुर की तीन दिवसीय निजी यात्रा पर पहुंचीं प्रियंका

सवाई माधोपुर.

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों तीन दिवसीय निजी दौरे पर रणथंभौर में हैं। शनिवार शाम उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी का आनंद लिया। इस दौरान जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि और उसकी बेटी माही अठखेलियां करती नजर आईं।

टाइगर सफारी के दौरान प्रियंका गांधी और बाघिन रिद्धि व माही के बीच करीब दो से तीन घंटे तक लुकाछिपी चलती रही। प्रियंका और दूसरे पर्यटकों ने बाघिन रिद्धि और माही की शिकारी हरकतों का भी लुत्फ उठाया। माही ने जहां चीतल के शिकार की कोशिश की वहीं रिद्धि ने सांभर का पीछा करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की जिसमें उसे सफलता नहीं मिल पाई। प्रियंका के बेटे रेहान वाड्रा ने शनिवार सुबह भी अपने दोस्तों के साथ सफारी की थी, लेकिन उन्हें कोई टाइगर नहीं दिखा था। बाघिन रिद्धि और माही की हरकतों को देखकर प्रियंका गांधी खासा अभिभूत नजर आईं। वे शुक्रवार शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सड़क मार्ग से रणथंभौर पहुंची थीं। वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट व गाइड विजय सिंह मीणा ने बताया- प्रियंका गांधी ने शनिवार को दूसरी पारी में सफारी की थी। इस दौरान सेंचुरी के जोन-3 में उन्हें बाघिन रिद्धि ओर उसकी बेटी माही दिखी। माही ने टूरिस्ट के सामने ही चीतल के शिकार की भी कोशिश की। इससे पहले नवंबर में भी प्रियंका गांधी ने परिवार के साथ रणथंभौर में टाइगर सफारी की थी। उस दौरान भी जोन नंबर-3 में बाघिन ऐरोहेड और उसके तीन शावकों की साइटिंग हुई थी। रणथंभौर नेशनल पार्क 1700 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है और यहां बाघों की संख्या 75 हो चुकी है।
राहुल भी आज राजस्थान में
गौरतलब है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी आज सवेरे ही जयपुर पहुंचे हैं। वे यहां सामोद में आयोजित कांग्रेस के 'नेतृत्व संगम' कैंप में शामिल होने के लिए आए हैं।

admin

Related Posts

बीजेपी विधायक ने कसा तंज, राजस्थान में 200 जिले बना देते गहलोत

जयपुर. राजस्थान विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के आखिरी दिन जमकर हंगामा ​हुआ। केकड़ी से बीजेपी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने गुरुवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर तीखे…

हर छठे दिन पकड़ी जा रही फैक्टरी, खेत-तबेलों और फार्महाउसों में बन रही MD ड्रग्स

जयपुर. राजस्थान में एमडी ड्रग्स का अवैध कारोबार खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। पुलिस कार्रवाई में तीन महीनों के दौरान हर छठे दिन एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद, सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 0 views
U19 World Cup Final: इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने की उम्मीद,  सूर्यवंशी से तूफानी बैटिंग की संभावना

31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
31 साल की मीराबाई चानू ने तोड़ा तीन नेशनल रिकॉर्ड, ओलंपिक मेडलिस्ट ने मचाई धूम

WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

  • By admin
  • February 6, 2026
  • 1 views
WPL: RCB ने दिल्ली को हराया, इतिहास रचते हुए दूसरी बार बनी चैंपियन

कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
कप्तान सूर्या ने कहा- ‘हमारी फ्लाइट बुक है, हम कोलंबो जाएंगे’, पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर दी प्रतिक्रिया

तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 0 views
तिलक वरमा ने BCCI को कहा धन्यवाद, कहा- ‘इतनी जल्दी मैदान पर वापसी की उम्मीद नहीं थी’

वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

  • By admin
  • February 5, 2026
  • 2 views
वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट