अंग्रेजी ओलंपियाड का आयोजन आज से भोपाल में शुरू, प्रदेश में 14 लाख 60 हजार विद्यार्थियों ने की सहभागिता

भोपाल
भोपाल में 20 मार्च से राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में प्रारंभ हुआ। पहले दिन कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों का शिक्षकों द्वारा मौखिक टेस्ट लिया गया। इसके साथ ही कक्षा 4 से 8 के विद्यार्थियों का लिखित टेस्ट लिया गया। स्कूल शिक्षा विभाग के राज्य शिक्षा केन्द्र के द्वारा अंग्रेजी पर केन्द्रित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। इन प्रतियोगिताओं में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर सहभागिता की।

उल्‍ले‍खनीय है कि राज्‍य स्‍तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले विद्यार्थी शाला स्‍तर, संकुल स्‍तर, विकासखण्ड स्‍तर और जिला स्तर तक प्रतियोगिताओं के विजेता बनने के बाद यहॉ तक पहुँचे हैं। राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड में कक्षा 2 से 8 तक के लगभग 14 लाख 60 हजार विद्यार्थी ने भाग लिया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

पुरस्कार वितरण
राज्य स्तरीय अंग्रेजी ओलंपियाड (वर्ल्ड पॉवर चेम्पियनशिप) का समापन 21 मार्च को दोपहर 3:30 बजे भोपाल के इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन एजुकेशन पीजीबीटी परिसर में होगा। पुरस्कार वितरण संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री हरजिंदर सिंह करेंगे।

अंग्रेजी भाषा शिक्षण संस्थान
प्रदेश में अंग्रेजी भाषा शिक्षण के उन्नयन, शिक्षकों के प्रशिक्षण एवं पाठ्य सामग्री निर्माण में गुणवत्ता विकास के उद्देश्य से भोपाल में अंग्रेजी भाषा शिक्षण संस्थान की स्थापना 1964 में की गई है। यह संस्थान मध्यप्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के अंतर्गत एक संस्थान है। यह संस्थान प्रदेश के सभी स्तरों के शिक्षकों के लिये नियमित रूप से अंग्रेजी भाषा में सेवाकालीन शिक्षण प्रशिक्षण की व्यवस्था करता है। यह संस्थान अंग्रेजी भाषा के प्रशिक्षण में उन्नयन के लिये अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (ईएफएल-यू) हैदराबाद से सहयोग एवं मार्गदर्शन भी ले रहा है।

  • admin

    Related Posts

    कैंसर मरीजों के लिए खुशी की खबर, 2 लाख का जीवन रक्षक इंजेक्शन अब होगा फ्री

    इंदौर  कैंसर (Cancer) से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। शासकीय कैसर अस्पताल में आने वाले दिनों में महंगी कैंसर रोधी इम्यूनोथेरेपी इंजेक्शन (Immunotherapy Injection) पात्र मरीजों…

    मध्य प्रदेश में जमीन और मकान की रजिस्ट्री महंगी होगी, रेट में बढ़ोतरी की तैयारी

    भोपाल  मध्य प्रदेश में रजिस्ट्री के लिए जमीनों के रेट तय करने के लिए बनाई जा रही कलेक्टर गाइडलाइन में इस बार भी कोई तय फॉर्मूला नहीं बनाया गया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट का महाकुंभ फिर ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में, अगले टी20 विश्वकप की मेजबानी तय

    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण हर्षित राणा का IPL से बाहर होना तय

    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का बड़ा बयान

    आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    आईपीएल के टॉप-5 बल्लेबाज जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा चौके, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

    इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 2 views
    इंदौर में 43 वर्षों बाद राष्ट्रीय सीनियर टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 32 राज्यों से 400 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

    T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे

    • By admin
    • March 14, 2026
    • 1 views
    T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया के क्रिकेटर ने वैष्णो देवी में माथा टेका, मां के दरबार में पहुंचे