इंग्लैंड का अहमदाबाद में वनडे रिकॉर्ड कुछ खास नहीं, भारत का ऐसा रहा रिकॉर्ड

अहमदाबाद
भारत बनाम इंग्लैंड तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार 12 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाना है। इस मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम 3-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी, जबकि इंग्लैंड के सामने अपना सम्मान बचाने की चुनौती होगी। हालांकि, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आंकड़े इंग्लैंड की तुलना में कई गुना बेहतर है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम जोकि, पहले मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम के नाम से जाना जाता था, इस पर अब तक कुल 31 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 15 मैच पहली बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 16 बार जीत दर्ज की है, जो यह दर्शाता है कि इस मैदान पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। ओस गिरने की स्थिति में गेंदबाजों को मुश्किल हो सकती है, जिससे लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है।

भारत का अहमदाबाद में वनडे रिकॉर्ड
अहमदाबाद में भारत के रिकॉर्ड्स की बात करें तो यहां पर टीम ने अब तक 20 वनडे मैच खेले गए हैं। जिनमें से 11 मैच में जीत हासिल हुई है, जबकि 9 मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं। जिसमें एक हार वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी। मोटेरा में भारत ने 11 में से 6 मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता है। बुधवार को खेले जाने वाले मैच अगर टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करती है तो उसके जीतने संभावना ज्यादा है, सीरीज के दो मैचों में टीम ने ऐसा करके दिखाया है।

इंग्लैंड का अहमदाबाद में वनडे रिकॉर्ड
इंग्लैंड की टीम ने अहमदाबाद में अब तक चार वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से एक मैच में ही जीत मिल पायी है। टीम ने यह जीत 2006 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ हासिल की थी। इंग्लैंड को लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट से जीत मिली थी। हालांकि, भारत और इंग्लैंड पहली बार इस मैदान पर आमने-सामने होंगे।

admin

Related Posts

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 3 views
5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 2 views
RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

  • By admin
  • March 16, 2026
  • 1 views
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव