भारतीय टीम का बैटिंग कोच बनना चाहता है इंग्लैंड का दिग्गज बल्लेबाज, खुले आम किया ऐलान

मुंबई
टीम इंडिया ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर कब्जा जमाया और इसके साथ ही हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल पूरा हो गया। जिसके बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया गया। गौतम गंभीर के साथ अभिषेक नायर टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच बने, जबकि साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्न मोर्कल गेंदबाजी कोच के रूप में जुड़े। टी दिलीप टीम इंडिया के फील्डिंग कोच बने रहे, जबकि रेयान टेन डेशखाटे को टीम इंडिया का दूसरा असिस्टेंट कोच बनाया गया। द्रविड़ के कार्यकाल में विक्रम राठौर टीम इंडिया के बैटिंग कोच थे, जबकि पारस म्हाम्ब्रे टीम इंडिया के बॉलिंग कोच थे। गौतम गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया का डाउनफॉल जिस तरह से हो रहा है, ऐसे में खबर आ रही है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) टीम इंडिया के लिए एक बैटिंग कोच की फिर से तलाश कर रही है, यह खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर फैली, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने अपनी उपलब्धता खुले आम बता दी।

सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच की तलाश को लेकर की गई एक पोस्ट के जवाब में केविन पीटरसन ने लिखा, ‘Available!’ (उपलब्ध!), भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में बॉलिंग में पूरी तरह से जसप्रीत बुमराह पर निर्भर रहा है, वहीं बैटिंग में यशस्वी जायसवाल के अलावा कोई और बैटर कुछ खास नहीं कर पा रहा है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली की लगातार असफलता के बाद से इस बात की चर्चा हो रही है कि टीम इंडिया को फिलहाल एक बढ़िया बैटिंग कोच की जरूरत है। केविन पीटरसन की बात करें तो वह 44 साल के हैं और इंग्लैंड की ओर से कुल 104 टेस्ट, 136 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। पीटरसन के खाते में तीनों फॉर्मेट में क्रम से 8181, 4440 और 1176 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने तीनों फॉर्मेट में 10, 7 और एक विकेट भी चटकाए हैं।

admin

Related Posts

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

इस्लामाबाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटारयरमेंट का ऐलान कर दिया। 38 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज ने पाकिस्तान की ओर से 200 से ज्यादा…

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

बगदाद इराक फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अदनान दिरजल ने पुष्टि की है कि इराक की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम FIFA वर्ल्ड कप 2026 के इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में हिस्सा लेने के लिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
सरफराज अहमद का इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, बाबर आजम का नाम लेकर कही बड़ी बात

FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
FIFA World Cup 2026 प्लेऑफ से पहले इराक का बड़ा फैसला, टीम प्राइवेट प्लेन से मेक्सिको जाएगी

ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 3 views
ICC ट्रॉफी के मामले में अर्शदीप का बड़ा कारनामा, धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी; रोहित-कोहली सबसे सफल खिलाड़ी

ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
ICC ने सलमान अली आगा को लगाया डिमेरिट पॉइंट, पाकिस्तानी बल्लेबाज को मिली कड़ी चेतावनी

बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 0 views
बाबर आजम और फखर जमां की चोट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में असमंजस, PCB जांच करेगा

राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान

  • By admin
  • March 15, 2026
  • 2 views
राहुल द्रविड़ से लेकर शुभमन गिल, स्मृति मंधाना तक; BCCI ने अवॉर्ड्स का किया ऐलान