इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल के अगले दो सीजन नहीं खेल पाएंगे

नई दिल्ली
इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं है, जो आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के लिए चुने गए हैं। 1574 खिलाड़ियों में से बीसीसीआई ने 574 खिलाड़ियों का नाम फाइनल किया है, जिनमें से 200 के करीब खिलाड़ी 10 टीमों द्वारा चुने जाएंगे। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होगा। राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके जोफ्रा आर्चर अगले दो आईपीएल सीजन नहीं खेल पाएंगे। इसके पीछे का कारण है इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड। बोर्ड नहीं चाहता कि वे आईपीएल खेलें।

दरअसल, जोफ्रा आर्चर का नाम उन 574 खिलाड़ियों में शामिल नहीं है, जो ऑक्शन के लिए फाइनल किए गए हैं। आर्चर ने रजिस्ट्रेशन तो कराया था, लेकिन बाद में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने नाम वापस ले लिया था। ऐसे में जोफ्रा आर्चर पर दो साल का बैन लगेगा। वे आईपीएल 2025 के अलावा 2026 के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। ईसीबी ने ऐसा क्यों किया? इसके पीछे का कारण क्रिकबज की रिपोर्ट में बताया गया है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि जोफ्रा आर्चर टेस्ट क्रिकेट में भी वापसी करें। इंग्लैंड की टीम को अपनी सरजमीं पर भारत से 2025 में टेस्ट सीरीज खेलनी है।

ईसीबी चाहता है कि जोफ्रा आर्चर अगले होम समर सीजन के लिए पूरी तरह फिट रहें और टेस्ट क्रिकेट खेलें। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अगले साल 20 जून से 4 अगस्त तक खेली जाएगी। आर्चर ने आखिरी टेस्ट फरवरी 2021 में खेला था। आर्चर बीच-बीच में कई बार चोटों का सामना कर चुके हैं। यहां तक कि पिछले तीन आईपीएल सीजन में वे बहुत कम मैच खेल पाए हैं। 2022 और 2024 के सीजन में वे उपलब्ध ही नहीं थे। 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए वे कुछ मैच खेले, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए वे काफी मैच खेल चुके हैं।

बीसीसीआई ने पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि अगर किसी ओवरशीज प्लेयर ने 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर नहीं किया है तो वह 2026 के मिनी ऑक्शन में भी भाग नहीं ले सकता। उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। अगर जोफ्रा आर्चर ने रजिस्ट्रेशन किया है और बोर्ड ने उनका नाम बाद में वापस ले लिया है तो फिर उनको दो साल आईपीएल से दूर रहना पड़ेगा, क्योंकि वे फिट हैं और फिट होने के बाद ऑक्शन के लिए उपलब्ध नहीं है तो वे अगली बार भी आईपीएल नहीं खेल पाएंगे।

  • admin

    Related Posts

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    हरारे . भारतीय अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और छठी बार विश्व कप का खिताब जीत लिया। भारत पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजेय रहा…

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

     नई दिल्ली आईसीसी पुरुष 20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा आगामी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अंडर-19 विश्वकप फाइनल: भारत की बादशाहत बरकरार, छठा खिताब अपने नाम

    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 3 views
    T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, हर्षित राणा OUT, मोहम्मद सिराज की एंट्री तय

    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    जॉश हेजलवुड का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना, ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा झटका

    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    WPL चैंपियन RCB को मिली भारी पुरस्कार राशि, दिल्ली कैपिटल्स के लिए क्या था इनाम? देखें अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट

    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 1 views
    फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की शानदार पारी, तोड़ दी अंग्रेजों की कमर

    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार

    • By admin
    • February 6, 2026
    • 2 views
    अड़ीबाजी और मारपीट के मामले में फरार आरोपी कट्टे के साथ गिरफ्तार